एक्सप्लोरर

यूपी: तबादलों और ठेके-पट्टों की खुफिया निगरानी करेगी योगी सरकार, मंत्रियों को किया आगाह

योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल नें शामिल किए गए नए मंत्रियों से कहा है कि वे ट्रांसफर और पोस्टिंग के मामलों से दूर रहें. योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है और अगर कोई इसमें लिप्त पाया गया, तो हम कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में होने वाले तबादलों और ठेका पट्टों की विशेष निगरानी करने की तैयारी में है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्रियों से संबंधित विभागों के कामकाज की निगरानी शुरू हो गई है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, योगी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मंत्रियों के विभागों और उनके निजी सचिव के साथ ही जनसंपर्क अधिकारियों के कामकाज पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है. संगठन और सरकार के महत्वपूर्ण लोगों के साथ ही खुफिया एजेंसी भी नजर रखे हुए है.

मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के अलावा दूसरे माध्यम से भी अपने मंत्रियों के कामकाज की जानकारी लेंगे. मंत्रियों को आगाह किया गया है कि वे कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे सरकार और संगठन की किरकिरी हो और विपक्ष को बैठे-बिठाए कोई मुद्दा मिल जाए. अब योगी का पूरा जोर पारदर्शिता और ईमानदारी पर है.

तबादलों में धांधली के चलते कई मंत्रियों की किरकिरी हो चुकी है. कुछ की छुट्टी भी इसीलिए हुई. मुख्यमंत्री ने शिकायत मिलने पर इन तबादलों को निरस्त जरूर किया, लेकिन अब उनकी कोशिश है कि किसी विभाग में यह फिर न दोहराया जाए. उनका लक्ष्य है कि पारदर्शी तरीके से कार्य हो, जिससे किसी को उंगली उठाने का मौका न मिले. शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों को संबोधित करते हुए योगी ने यह अपेक्षा की थी कि अपने निजी स्टाफ और रिश्तेदारों को लेकर सावधान रहें.

एक अधिकारी ने बताया कि अब से होने वाले सभी तबादले और टेंडर प्रणाली पर मुख्यमंत्री की पैनी निगाह रहेगी. कुछ धांधली की बातों ने सरकार की छवि को खराब किया है. इसी कारण विभागों की देखरेख के लिए कुछ गुप्त लोगों को लगाया गया है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, "योगी सरकार 100 फीसदी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ रही है. सरकार की नीति है कि जीरो टॉलरेंस पर काम किया जाए. विभागों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री को बर्दाश्त नहीं है. इसके लिए सख्त कदम उठाए जाते रहे हैं और आगे भी उठाए जाएंगे."

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इनमें परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अर्चना पांडेय और अनुपमा जायसवाल शामिल हैं. अपने इस्तीफे में राजेश अग्रवाल ने उम्र ज्यादा होने के कारण मंत्री पद छोड़ने की बात कही है. स्वतंत्र देव को प्रदेश अध्यक्ष बनने के कारण इस्तीफा देना पड़ा. मगर अन्य मंत्रियों से विभागों में गड़बिड़यां उजागर होने के बाद इस्तीफा लिए जाने की बात कही जा रही है.

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा के लापता होने के मामले पर SC ने लिया संज्ञान, कल होगी सुनवाई

चिन्मयानंद मामलाः सील किया गया लड़की के हॉस्टल का कमरा, आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली

यूपी में भीड़ का शिकार होते-होते बची दिल्ली पुलिस की टीम, लोगों ने बच्चा शोर समझकर घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget