एक्सप्लोरर

मादक पदार्थ का तस्‍कर चार साथियों के साथ STF के हत्‍थे चढ़ा, 2.2 करोड़ कीमत का गांजा बरामद

मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले तस्‍कर को चार साथियों के साथ यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से एसटीएफ ने 2.2 कुंतल गांजा बरामद किया है.

गोरखपुरः मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले तस्‍कर को चार साथियों के साथ यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से एसटीएफ ने 2.2 कुंतल गांजा बरामद किया है. इसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत 2.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है. एसटीएफ ने इन तस्‍करों को गोरखपुर के खोराबार इलाके के कोनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ इसे बड़ी कामयाबी मान रही है. क्‍योंकि इस गैंग का सरगना संतोष कुमार पाण्‍डेय कई दिनों से फरार चल रहा था.

यूपी एसटीएफ ने बताया कि टीम ने गुरुवार की रात मादक पदार्थों के फरार तस्‍कर आजमगढ़ के कंधरापुर के सैदपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार पाण्‍डेय उर्फ पप्‍पू पाण्डेय, राकेश चौबे, अरविन्‍द कुमार, प्रिंस जायसवाल और सोनभद्र के रहने वाले गोपाल श्रीवास्‍तव को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सफेद पत्‍थर लगे ट्रक में भूटान के पहाड़ी क्षेत्र में पैदा होने वाला गांजा रंगिया भूटान निवासी करीम नाम के तस्‍कर से मंगा रहा है.

उसी दौरान मुख‍बीर द्वारा बताए गए खोराबार इलाके के कोनी चौराहा के पास पुलिस को एक ट्रक और स्‍कार्पियो कार आकर रुकी. एसटीएफ ने सामान का लेन-देन कर रहे पांच लोगों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया. संतोष ने एसटीएफ को बताया कि वो भूटान के करीम से 6000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदता है और उसे 11,000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचता है. एसटीएफ द्वारा बरामद 2.2 कुंतल गांजे की कीमत 2.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

संतोष ने बताया कि इसके पहले वो दो बार गांजे की खेप मंगा चुका है. जिसे एसटीएफ ने पकड़ लिया था. लेकिन, उसी दौरान वो एसटीएफ को चकमा देकर फरार हो गया था. एनसीबी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था. तभी से वो फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध 8/20/27ए/29/60/ (3) एनडीपीएस एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया है. एसटीएफ ने इनके पास से 202 किलो गांजा, एक ट्रक, चार अदद वोटर आईडी कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, छह अदद मोबाइल फोन और 6,000 रुपए नकद बरामद किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
Live: रांची में सरकार और छात्रों के बीच बातचीत शुरू
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget