एक्सप्लोरर

यूपी: एटा में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 15 बच्चों की मौत, सामने आई स्कूल की लापरवाही

लखनऊ/एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. गुरुवार सुबह शहर में स्कूली छात्रों को ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई 20 से अधिक घायल हो गए. जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है. हादसे में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. मौके पर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक आला अधिकारी पहुंच हुए हैं.

20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल

पुलिस के मुताबिक, एटा जिले के दरियाबगंज मार्ग पर असदपुरा गांव के पास एक स्कूली बस एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई. इस हादसे में जे. एस. विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के 15 बच्चों की मौत हो गई. बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इस हादसे में 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया जा रहा है.

एटा स्कूल बस हादसे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक दलजीत चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है. अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ बताया जा रहा है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मंडलायुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के इलाज के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

स्कूल को बंद रखने का आदेश था

हादसे में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से स्कूल को बंद करने के आदेश के बावजूद स्कूल को खोला गया था. डीएम के आदेश थे कि 20 तारीख तक ठंड की वजह से सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे.

जानिए- स्कूल बस की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के क्या दिशा निर्देश हैं

दरअसल, एटा के अलीगंज इलाके में जेएस विद्या पब्लिक स्कूल की बस बालू से भरे ट्रक से टकराई, जिससे ये हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे का सबब कोहरा हो सकता है.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के मुफ्त और त्वरित इलाज के आदेश दिये हैं.

अलीगंज के एसडीएम मोहन सिंह का कहना है कि हादसे में करीब-करीब 40 बच्चे जख्मी हैं. जिनका इलाज अलीगंज के सरकारी अस्पताल और एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में चल रहा है. तीन बच्चों को उनके गार्जियन इलाज के लिए बाहर ले गए हैं. मोहन सिंह का कहना है कि जो बच्चे गंभीर रुप से घायल हैं उन्हें सैफई भेजा जा रहा है.

हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत- एडीजी

वहीं, एडीजी दलजीत चौधरी का कहना है कि साइकिल पर जा रहे कुछ बच्चों को बचाते वक्त ट्रक बस से जा टकराया. हादसे में बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है. गंभीर रूप से घायल बच्चों को आगरा रेफर कर दिया गया है.

हादसे की वजह क्या है?

अलीगंज के एसडीएम मोहन सिंह का कहना है कि बस और ट्रक में सीधी आमने-सामने की टक्कर हुई है. कोहरे की वजह से टक्कर हुई है. इस हादसे में एलकेजी से लेकर सातवीं तक के बच्चे चपेट में आए हैं. हादसे के बाद पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि सभी आला अधिकारी मौके पर हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस के जरिए बचाव और राहत कार्य जारी है.

पीएम मोदी ने जताया शोक

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की है.

modi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget