एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी ने भंग की दिल्ली इकाई, अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए समाजवादी पार्टी ने दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने की जानकारी दी है. इससे पहले अखिलेश ने उत्तर प्रदेश राज्य, जिला, युवा प्रकोष्ठ समेत अन्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया था.

लखनऊ: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी घोषणा भी की है.

इससे पहले अखिलेश ने उत्तर प्रदेश राज्य, जिला, युवा प्रकोष्ठ समेत अन्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया था. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य कार्यकारिणी भंग कर दी है. सभी जिला कार्यकारिणी, युवा इकाइयों और अन्य प्रकोष्ठों को भी भंग कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को हालांकि बरकरार रखा गया है. नेता ने बताया कि नयी कार्यकारिणियों का गठन जल्द किया जाएगा. लोकसभा चुनावों में सपा का प्रदर्शन खराब रहा था. पार्टी के नये फैसले को जनता के बीच खोये हुए विश्वास को पुन: हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार लोगों से मिलकर उनकी प्रतिक्रिया हासिल कर रहे हैं. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर संगठन को नये जोश के साथ पुन: खड़ा किया जाएगा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) नया साझेदार ढूंढ रही है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश यादव से मुलाकात को सपा-सुभासपा में गठबंधन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

यूपी में अभी तक हुए उपचुनाव में सपा को छोटे दलों के गठबंधन से काफी फायदा मिला है. साल 2018 में मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या द्वारा खाली की गई क्रमश: गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था. इन सीटों पर सपा को जीत मिली थी.

यूपी: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

यूपी: देवरिया में युवक की हत्या के बाद लगा कर्फ्यू, डीजे बजाने को लेकर हुआ था बवाल

यूपी: यूपी में ट्रांसजेंडर्स के लिए बनेगा पहला शौचालय, 2 अक्टूबर से शुरू होगा काम

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget