एक्सप्लोरर

यूपी : राहुल गांधी ने उतारी पीएम मोदी की नकल, नोटबंदी पर उड़ाया मजाक

अलीगढ़ : यूपी में राजनीतिक पारा चरम पर है. विरोधियों पर हमला करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं. हर नेता दूसरे दल के नेता पर हमला कर रहा है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस लिस्ट में शामिल है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी का मजाक उड़ा दिया.

मोदी की नकल उतारी और उनकी हंसी पर निशाना साधा

'मितरों' वाले अंदाज में उन्होंने मोदी की नकल उतारी और उनकी 'हंसी' पर निशाना साधा. नोटबंदी को लेकर राहुल ने यह तंज कसा. इसी के साथ ही स्वच्छता अभियान पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने कहा होगा कि हमारा हिंदुस्तान गंदा है.

यह भी पढ़ें : रेनकोट वाले बयान पर पीएम मोदी के खिलाफ राज्यसभा में नारेबाजी, माफी की मांग

यह भी पढ़ें : रेनकोट वाले बयान पर अमित शाह ने किया पीएम मोदी का बचाव, बोले- ‘जो कहा ठीक कहा’

मोदी ने पूरे देश को झाड़ू पकड़ा दिया : राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि मोदी ने पूरे देश को झाड़ू पकड़ा दिया और कहा कि सफाई करो. उन्होंने कहा कि जो भी नरेंद्र मोदी कहते हैं लेकिन उसे करते नहीं. राहुल ने कहा कि पता नहीं कहां से उन्हें आईडिया आता है. उन्होंने आठ नवंबर की घटना का जिक्र किया.

'ईमानदारी का पैसा है वह कागज है कागज...हा...हा...हा...'

राहुल गांधी ने कहा कि 'पीएम मोदी कहते हैं कि आपकी जेब में जो खून-पसीने का पैसा है, ईमानदारी का पैसा है वह कागज है कागज...हा...हा...हा... हंसते हुए हमारा प्रधानमंत्री कहता है कि आपकी कमाई अब कागज हो गई.'

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव: BJP-अपना दल के बीच गठबंधन अब टूटने के कगार पर !

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश चुनाव की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने पूरे देश को लाइन में लगाया

नोटबंदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने पूरे देश को लाइन में लगा दिया. लेकिन, उसमें कोई कालाधन वाला नहीं लगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ 6 प्रतिशत कालाधन कैश में होता है. और सिर्फ इसके लिए मोदी जी ने सबको परेशान कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget