एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी बेलगाम सांसदों के खिलाफ नहीं कर रही कार्रवाई- प्रियंका गांधी

आगरा में इनर रिंग रोड पर स्थित एक टोल बूथ से सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इटावा से सांसद कठेरिया के अंगरक्षक को एक टोल कर्मी की पिटाई करते और हवा में फायरिंग करते देखा जा रहा है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक टोल प्लाजा कर्मी की पिटाई के लिए बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया के अंगरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बीजेपी सरकार पर हमला बोला कि वह अपने सांसदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है.

प्रियंका ने ट्वीट किया, "चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नेता लोगों की पिटाई कर रहे हैं. कुछ बीजेपी नेता अधिकारियों की बल्ले से पिटाई कर रहे हैं, जबकि कुछ ने टोल शुल्क मांगने पर फायरिंग की और टोल कर्मी की पिटाई की. क्या उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की कोई संभावना है?"

आगरा में इनर रिंग रोड पर स्थित एक टोल बूथ से सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इटावा से सांसद कठेरिया के अंगरक्षक को एक टोल कर्मी की पिटाई करते और हवा में फायरिंग करते देखा जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, टोल प्लाजा कर्मी ने सांसद के काफिले में शामिल सभी वाहनों के लिए टोल शुल्क मांगा था. बाद में पीड़ित ने एतमादपुर पुलिस थाने में सांसद और उनके अंगरक्षक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई.

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.

इसके पहले जून में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर में एक जर्जर मकान तोड़ने गए नगरनिगम के एक अधिकारी की क्रिकेट के बल्ले से पिटाई की थी.

आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन तीन दिनों बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय बोर्ड की एक बैठक में आकाश विजयवर्गीय के कृत्य की निंदा की थी और कहा था कि ऐसे नेताओं के लिए बीजेपी में कोई जगह नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget