एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: SP-BSP पर बोले राजनाथ सिंह, 'साइकिल ‘खटारा’ हो चुकी और हाथी ‘बूढ़ा’ हो चला'

आजमगढ: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए एसपी और बीएसपी की सरकारों को दोषी ठहराते हुए आज कहा कि ‘साइकिल’ अब खटारा हो चुकी है जबकि हाथी ‘बूढ़ा’ हो चला है.

बीजेपी के किसी भी मंत्री और मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं: राजनाथ

राजनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘एसपी, बीएसपी और कांग्रेस ने यूपी को कीचड़ में धकेल दिया है और उस कीचड में कमल खिलाने के लिए बीजेपी को मजबूत बनाने की जरूरत है. प्रदेश में एसपी, बीएसपी और बीजेपी की सरकारें रही हैं लेकिन एसपी और बीएसपी के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन बीजेपी के किसी भी मंत्री और मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोलता है लेकिन उनको समझ नहीं है कि काम बोलता नहीं बल्कि दिखता है. प्रदेश में साइकिल खटारा हो चुकी है और हाथी बूढा हो गया है...अखिलेश की दलील है कि मुझे चाचा और पापा ने काम नहीं करने दिया लेकिन फिर भी कहते हैं कि काम बोलता है, यानी चित भी मेरी और पट भी मेरी.’’

खाट सभा के माध्यम से प्रदेश सरकार पर हमला

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि पहली बार कांग्रेस के एक नौजवान ने महीनों खाट सभा की. खाट सभा के माध्यम से प्रदेश सरकार पर हमला बोला लेकिन आज वही दोनों एक साथ हैं. ‘‘इन्हें भी समझ नहीं है कि खाट सोने के लिए होती है, सभा के लिए नहीं.’’

गृहमंत्री ने दावा किया कि मोदी सरकार में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय में हुए हैं. आज बीजेपी शासित राज्यों में किसानों का ब्याज पूरी तरह माफ है. अगर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ किये जाएंगे और शून्य ब्याज पर उन्हें रिण मुहैया कराया जायेगा.

सर्जिकल स्टाइक एक महत्वपूर्ण कदम

केन्द्र की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्टाइक एक महत्वपूर्ण कदम था. ‘‘हम सभी पड़ोसी देशों से अच्छे और मधुर रिश्ते चाहते हैं इसलिए हमने मोदी सरकार के शपथ के दिन सभी पड़ोसी देशों के राष्टाध्यक्षो को आमंत्रित किया था पाकिस्तान के नवाज शरीफ को भी बुलाया था.’’ राजनाथ ने कहा कि शरीफ को केवल हाथ मिलाने के लिए नहीं बल्कि दिल मिलाने के लिए बुलाया था. ‘‘लेकिन उनको (शरीफ) पता नहीं क्या हो गया है.’’

उन्होंने कहा कि अब हमने सेना के अधिकारियों से कह दिया है कि पहले हम संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं करेंगे यानी एक भी गोली नहीं चलाएंगे लेकिन अगर उधर से एक भी गोली चली तो फिर इधर से गोलियां नहीं गिनी जानी चाहिए. हम किसी को छेड़ते नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नहीं.

राजनाथ ने कहा कि लोग समाज को तोड़ने वाले लोगों को वोट न दें बल्कि समाज को जोड़ने वालों को वोट दें. बीजेपी कभी भी समाज को तोड़ कर नहीं बल्कि समाज को जोड़कर वोट मांगती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget