एक्सप्लोरर

यूपी: एडवोकेट गौरव भाटिया ने दिया समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार का सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रख रहे गौरव भाटिया ने समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफ एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को भेज दिया है. गौरव ने यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट करके दी है. उनके इस्तीफे के पीछे की वजह हालांकि अभी स्पष्ट रूप से साफ नहीं हो पाई है. लेकिन सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता की सूची में नाम नहीं शामिल करने की वजह से गौरव नाराज चल रहे थे.

भाटिया ने दिया एसपी के सभी पदों से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. भाटिया ने ‘ट्वीट’ करके यह जानकारी दी और कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पास भेज दिया है.

उन्होंने ट्वीट में कहा ‘‘मैंने एसपी की अधिवक्ता शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैंने अपना त्यागपत्र नेताजी (मुलायम) और अखिलेश यादव जी को भेज दिया है.’’ हालांकि भाटिया ने इस्तीफे की कोई वजह नहीं बताई लेकिन माना जा रहा है कि वह पार्टी नेतृत्व की नीतियों से नाराज थे.

गौरव भाटिया ने दे दिया था एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का पक्ष रख रहे गौरव भाटिया ने एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था. चर्चा है कि गौरव लगातार टीवी चैनलों पर एसपी का पक्ष रख रहे थे. इसके बाद भी उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही थी. बताया जा रहा है कि पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराजगी के चलते गौरव ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.

वहीं गौरव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "ऐसा करने का फैसला मैंने अपने सिद्धांतों के आधार पर लिया है." उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव के लिए शुभकामना दी और लिखा है कि मैंने डेढ़ दशक से ज्यादा वक्त तक पार्टी की सेवा की है. लेकिन अब पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांतों से समझौता कर रही है, ऐसे में मेरा पार्टी से जुड़ा रहना संभव नहीं, क्योंकि मैंने हमेशा इन्हीं सिद्धांतों पर भरोसा किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
Embed widget