एक्सप्लोरर

मोदी सरकार पर झूठे आरोप लगाते है राहुल गांधी: स्मृति ईरानी

वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनाव में वाराणसी की सभी आठ विधानसभा सीटों पर सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तरी विधानसभा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई. कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए स्मृति इरानी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला संवाद के कार्यक्रम मंच से संबोधन में राहुल गांधी पर हमलावर तेवर अपनाते हुए कहा कि जिस रायबरेली की बात आज राहुल गांधी कर रहे थे, उसके साथ पक्षपात का आरोप वह नरेंद्र मोदी पर मढ़ रहे हैं उसका सच यही है कि वहां पर जो संस्थान राजीव गांधी जी के नाम से पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के नाम से स्थापित की गई है. उसे 5 साल तक उस संस्थान को खुद कांग्रेस की सरकार ने 1 करोड़ रुपए दिए जबकि नरेंद्र मोदी के सरकार ने उस संस्थान को जिसका शिलान्यास कांग्रेस ने किया उस संस्था को 2 वर्ष में 360 करोड़ रुपए देकर संस्थान को बनाया है.

ईरानी ने कहा रायबरेली में एक टैक्सटाइल मिल जो 2008 में बंद हुई तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और साल 2007 से फैक्ट्री के मालिक ने भारत सरकार को किराया देना बंद किया. स्मृति का कहना है कि वो 25 फरवरी को रायबरेली में राहुल के झूठ जनता के सामने रखेंगी.

अखिलेश यादव के अमिताभ बच्चन को गुजरात के गधों के प्रचार नहीं करने की सलाह देने वाले बयान पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल जी ने अखिलेश के संरक्षण में जिस तरह से गुजरात और गुजरातियों का अपमान किया है, उसका जवाब गुजरात और गुजराती आगामी चुनाव में बखुबी जवाब देंगे.

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रायबरेली में इन्डियन टेलीकॉम इंडस्ट्रीज नाम की संस्थान बंद होने के कगार पर थी और वहां अफसरों को वेतन भी नही मिल रहा था. जिसे 500 करोड़ रूपये देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया और अब 1100 करोड़ का ऑर्डर दिलाया ताकि रायबरेली की जनता को अपने वेतन के लिए दर दर न भटकना पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget