एक्सप्लोरर

सावधान! इन सीटों के नाम हैं एक जैसे, नतीजे आने पर चौंकिएगा मत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के नतीजे आने में महज चंद घंटे बचे हैं, तमाम न्यूज चैनल के एक्जिट पोल ने नतीजों चढ़ी धुंध को हटाने की थोड़ी कोशिश की, एक्जिट पोल के मुताबिक केसरिया झंडा बुलंद होने की पूरे आसार हैं. लेकिन 5 राज्यों की सियासी तस्वीर पूरी तरह नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगी और तब कल्पना की पेंसिल से खींची गई तमाम रेखाएं आंकड़ों के रबड़ से मिट जाएंगी. 5 राज्यों में सबसे ज्यादा निगाह देश की उत्तर प्रदेश के नजीतों पर टिकी हैं. आज आपको उत्तर प्रदेश के बारे में दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं, ध्यान रखिएगा नहीं तो नतीजों के दिन गफलत हो जाएगी.

कई सीटों के नाम हैं मिलते-जुलते

उत्तर प्रदेश की कई विधानसभा के नाम मिलते-जुलते हैं, नतीजे आने भ्रम की स्थिति पैदा ना इसलिए हम आपको उन सीटों के बारे हम आपको सटीक जानकारी दे रहे हैं.

रुदौली-रुधौली

यूपी में रुदौली और रुधौली नाम की दो विधानसभा है. रुदौली विधानसभा फैजाबाद जिले में जबकि बस्ती जिले में रुधौली विधानसभा है. नाम एक जैसे होने पर भ्रम हो सकता है. फैजाबाद की रुदौली सीट पर 2012 में बीजेपी जीत मिली थी जबकि बस्ती की रुधौली विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा हुआ था. इस बार भी दोनों की सीटों पर कांटे की टक्कर है.

इटावा-इटवा

इटावा विधानसभा सीट एसपी के गढ़ जिले इटावा में है जबकि सिद्धार्थनगर जिले में इटवा विधानसभा है. दोनों ही सीटों पर 2012 में समाजवादी पार्टी का कब्जा था. विधानसभा अध्यक्ष माताशंकर पाण्डेय इटवा सीट से विधायक हैं, जबकि इटावा सीट से रघुराज सिंह शाक्य एसपी के टिकट पर जीत कर आए थे. इस बार दोनों ही सीटों एसपी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है.

अतरौली-अतरौलिया

अतरौली विधानसभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में है, 2012 में एसपी के विरेश यादव को जीत मिली थी. जबकि अतरौलिया विधानसभा पूर्वांचल के आजमगढ़ में है जहां से एसपी के ही संग्राम यादव विधानसभा पहुंचे थे. बीजेपी के लड़ाई में होने से इस बार दोनों सीटों के परिणाम बदल सकते हैं.

औराई-औरैया

पूर्वांचल के भदोली जिले में है औराई विधानसभा, वहीं औरैया विधानसभा अवध इलाके के औरैया जिले में है. औराई और औरैया दोनों ही सीटों पर 2012 में साइकिल दौड़ी थी. इन दोनों विधानसभा में भ्रम की स्थिति इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि दोनों ही सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं.

रामपुर-रामपुर खास

रामपुर और रामपुर खास दोनों सीटें उत्तर प्रदेश में प्रतिष्ठा की सीट हैं. रामपुर जिले की रामपुर सीटे से समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरा आजम खान जीतते आए हैं, तो रामपुर खास सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास से कांग्रेस के बड़े नेता प्रमोद तिवारी लगातार 9 बार विधानसभा पहुंच कर रिकॉर्ड बना चुके हैं. प्रमोद तिवारी के राज्यसभा जाने के बाद ये सीट उनकी बेटी आराधना ने जीती थीं लेकिन इस बार आराधना मिश्रा पर पिता की विरासत संभालने के साथ-साथ कांग्रेस का ये गढ़ बचाने की भी चुनैती है.

फूलपुर-फूलपुर पवई

इलाहाबाद की फूलपुर सीट कई बार राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी है वजह है कि फूलपुर ना सिर्फ विधानसभा सीट है बल्कि संसदीय सीट भी है जहां से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पारंपरिक सीट रही है. खैर अगर विधानसभा की बात की जाए तो फूलपुर सीट पर 2012 में समाजवादी पार्टी का कब्जा है, फूलपुर सीट पर इतिहास में आजतक बीजेपी नहीं जीती लेकिन इस बार पूरे आसार हैं.

वहीं आजमगढ़ की फूलपुर पवई सीट पर भी समाजवादी पार्टी का कब्जा है. दोनों सीटों फूलपुर और फूलपुर पवई के नाम एक जैसे हैं, नतीजे आने पर चौंकिएगा मत.

अकबरपुर- अकबरपुर रनिया

आंबेडकर नगर जिले में है अकबरपुर विधानसभा जबकि कानपुर देहात जिले में है अकबरपुर रनिया विधानसभा. दोनों ही सीटों पर 2012 में एसपी का कब्जा हुआ था. इस बार सतर्क रहिए नतीजे आने पर कहीं इधर का उधर ना हो जाए.

कटरा- कटरा बाजार-गोंडा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में है कटरा विधानसभा, जबकि अवध इलाके के गोंडा जिले में है कटरा बाजार विधानसभा. 2012 में कटरा बाजार सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी जबकि कटरा सीट पर एसपी ने परचम लहराया था. दोनों के नाम एक जैसे हैं, सतर्क रहिएगा नहीं गड़बड़ हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget