एक्सप्लोरर

आगरा में डिंपल ने गिनाई अखिलेश सरकार की उपलब्धि, कहा- 'एक्सप्रेस वे देखा है...CM ने लड़ाकू विमान उतार दिए'

आगरा: यूपी के सियासी अखाड़े में अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और एसपी सांसद डिंपल यादव भी उतर गई हैं. बुधवार को डिंपल ने आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ना केवल यूपी सरकार की उपलब्धि बताते हुए एसपी-कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगे बल्कि नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमला भी बोला. जनसभा में अखिलेश सरकार के कामों को गिनाते हुए डिंपल ने कहा कि एक्सप्रेस वे देखा है...सीएम ने लड़ाकू विमान उतार दिए.

आगरा में डिंपल ने गिनाई अखिलेश सरकार की उपलब्धि, कहा- 'एक्सप्रेस वे देखा है...CM ने लड़ाकू विमान उतार दिए

...फिर सरकार बनीं तो हम 24 घंटे बिजली

कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल ने जनसभा में मौजूद लोगों को यूपी सरकार की डायल 100 और समाजवादी एंबुलेंस के लिए जारी 108 नंबर जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यूपी में लोगों को इन दिनों 18 घंटे बिजली मिल रही है, अगर फिर से समाजवादी सरकार बनीं तो हम 24 घंटे बिजली देंगे.

इस दौरान मोदी सरकार के अच्छे दिनों पर निशाना साधते हुए डिंपल ने कहा, अच्छे दिन वाली सरकार ने क्या दिया...नोटबंदी दी है. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या सभी को 15-15 लाख रुपए मिले.

सरकार ने 5 साल में 55 लाख लोगों को दी पेंशन

अखिलेश सरकार की उपलब्धि बताते हुए डिंपल ने कहा कि समाजवादी सरकार ने पांच साल में 55 लाख लोगों को पेंशन दी है. आने वाले दिनों में महिलाओं को हर महीने 1000 रु देंगे. उन्होंने कहा कि मैं भी एक मां हूं. मैं समझती हूं कि बच्चों को घी लगी रोटी देने में कितना अच्छा लगता है.

डिंपल यादव ने कन्नौज के बदले आगरा से किया चुनावी शंखनाद

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने आज यूपी के आगरा से चुनावी शंखनाद किया. इसी क्रम में डिंपल यादव ने आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी थीं.

इससे पहले डिंपल बुधवार को कन्नौज के छिबरामऊ में जनसभा करने वाली थीं. लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर उनके जनसभा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया, जिसके बाद डिंपल, जया बच्चन के साथ आगरा में सभा करेंगी.

स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव और जया बच्चन का नाम शामिल

एसपी ने अभी तक जारी सभी स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव और जया बच्चन का नाम शामिल कर रखा है. लेकिन समाजवादी पार्टी ने ज्यादातर ऐसी सीटों पर ही डिंपल को प्रचार के लिए उतारने का फैसला किया है, जहां समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है. इसी क्रम में वह अपने अभियान की शुरुआत आगरा से करेंगी.

डिंपल यादव व जया बच्चन का संयुक्त चुनावी भ्रमण आठ फरवरी को आगरा विधानसभा बाह में 12 बजे होगा. यहां अंशू रानी निषाद एसपी की प्रत्याशी हैं. इसके बाद वह एत्मादपुर विधानसभा में राजबेटी देवी के लिए, आगरा छावनी में प्रत्याशी ममता टपलू के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget