एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: अमित शाह का दावा, पहले और दूसरे चरण में 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी BJP

लखनऊ: यूपी के चुनावी दंगल में शनिवार को पहले चरण का मतदान अभी पूरा ही हुआ था कि रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले चरण में 50 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा कर दिया. इस दौरान अमित शाह ने यूपी में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एसपी और कांग्रेस का गठबंधन वैचारिक रूप से अपवित्र गठबंधन है.

पहले चरण में 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

यूपी के सियासी दंगल में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे बीजेपी सुप्रीमो अमित शाह ने मतदाताओं को शुक्रिया अदा किया. अमित शाह ने कहा कि मैं बीजेपी की ओर से पहले चरण के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने कहा कि पहले चरण में बीजेपी 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

इतना ही नहीं बीजेपी अध्यक्ष ने पहले दो चरणों में 90 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा भी किया. अमित शाह ने कहा, बीजेपी पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार चलाने वाली दो पार्टियों का गठबंधन

इस दौरान अमित शाह ने यूपी में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि एसपी-कांग्रेस का गठबंधन वैचारिक रूप से अपवित्र गठबंधन है. उन्होंने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार चलाने वाली दो पार्टियों का गठबंधन हुआ है. समाजवादी पार्टी को जीत का भरोसा नहीं है इसलिए कांग्रेस 100 सीटें दे दीं.

11 मार्च को नतीजे के बाद आएंगे यूपी के अच्छे दिन

यूपी की अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा दंगे उत्तर प्रदेश में हुए. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट से उनकी पोल खुल गई, सारे प्रत्याशी रिपीट हुए हैं. अमित शाह ने कहा, ''पांच साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी अखिलेश यादव पूछते हैं 'अच्छे दिन' कब आएंगे, 11 मार्च को नतीजे के बाद यूपी के अच्छे दिन आएंगे.''

आपको बता दें कि यूपी का सियासी दंगल शुरु हो चुका है. इसी क्रम में शनिवार को जहां पहले चरण का मतदान पूरा हुआ तो वहीं बुधवार को दूसरे दूसरे चरण के लिए मतदान होने वाला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- मानसिक रूप से तैयार रहें...
UP में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- मानसिक रूप से तैयार रहें...
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- हम लोग अपने आप को तैयार करें
Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- हम लोग अपने आप को तैयार करें
Mumbai News: रामनवमी से पहले मालवणी में तनाव, भगवा झंडे को लेकर भिड़े दो गुट, आज निकलेगी शोभायात्रा
मुंबई: रामनवमी से पहले मालवणी में तनाव, भगवा झंडे को लेकर भिड़े दो गुट, आज निकलेगी शोभायात्रा
गैस सप्लाई पर सियासत में उबाल, BJP ने विरोधी दलों पर लगाया 'राष्ट्र विरोधी राजनीति' का आरोप
गैस सप्लाई पर सियासत में उबाल, BJP ने विरोधी दलों पर लगाया 'राष्ट्र विरोधी राजनीति' का आरोप

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सख्त एक्शन लूंगा'
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget