एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: PM मोदी और अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर BJP ने EC से की लालू की शिकायत

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में आज शिकायत दर्ज करायी.

आरजेडी की मान्यता समाप्त करने की मांग

बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई में विधि एवं प्रशासनिक प्रकोष्ठ प्रभारी कुलदीप पति त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हमने मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी की मान्यता समाप्त करने की मांग की है.’’ चुनावी रैलियों में मोदी के प्रचार के तौर-तरीके पर टिप्पणी करते हुए लालू ने कल अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ‘‘खोखली बातें’’ करते हैं.

आरजेडी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बेसुध कर दिया गया है और राजनीति से दूर रखा गया है. उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘गोधरा दंगे पर वाजपेयी जी ने मोदी को डांटा था. हालांकि लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें बचा लिया..लेकिन मोदी ने आडवाणी को भी हाशिये पर डाल दिया.’’

लालू का दावा, ''प्रधानमंत्री पद के उपयुक्त नहीं हैं मोदी''

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज दावा किया कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उपयुक्त नहीं हैं और वह देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं. लालू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-एसपी गठबंधन के सरकार बनाने का दावा करते हुए यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं और वह देश के युवाओं को बहका रहे हैं.’’

उन्होंने तंज किया, ‘‘पीएम मोदी कहते हैं कि मेरा क्या है ? झोला उठाकर चल दूंगा, लेकिन ये नहीं बताया कि इस झोले में अंबानी, अडानी के अलावा और कौन-कौन से झोल-झमेले भरे हुए हैं..दुनिया चांद पर जाने के लिए कदम बढ़ा चुकी है किंतु मोदी सरकार सिर्फ दंगा फसाद कराने में जुटी हुई है.’’ अमर सिंह पर चुटकी लेते हुए लालू बोले कि अमर सिंह बीजेपी का एजेंट व घरफोड़वा था. उसकी पोल खुल गई है और उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी बढ़ी जीत की तरफ, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी बढ़ी जीत की तरफ, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर ने टाइट कर दी BJP की हवा? जन सुराज कार्यालय में जश्न
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर ने टाइट कर दी BJP की हवा? जन सुराज कार्यालय में जश्न
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव को सुबह से 4 बार मिली धमकी!

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget