एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: टिकट वितरण के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं का आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं का विरोध दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी कार्यालय के बाहर गाजीपुर में टिकट बांटने के विरोध में दो कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह का प्रयास किया.

दोनों कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलना शुरू किया, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली ले गई. वहीं टिकट वितरण का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने आ रहे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका.

इससे पहले शनिवार को विधानसभा के सामने और बीजेपी कार्यालय के बाहर अमित शाह के आगमन से पहले गाजीपुर की जहूराबाद (377) विधानसभा सीट से पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार के विरोध में जहूराबाद से आए दो कार्यकर्ता रोशन मिश्रा और विजय ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. लेकिन इनके माचिस जलाने से पहले ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने चौकी इंचार्ज दारुलशफा संजय कुमार गुप्ता के साथ उन्हें पकड़ लिया.

दोनों राम प्रताप सिंह उर्फ पिंटू को जहूराबाद से टिकट देने की मांग कर रहे थे. यही नहीं दोनों बीजेपी के साथ गठबंधन का विरोध करते हुए भारतीय समाज पार्टी (भाएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को समर्थन नहीं देने की मांग कर रहे हैं. दोनों और इनके सहयोगी लगातार ओम प्रकाश वापस जाओ के नारे लगा रहे थे. पुलिस ने फिलहाल लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि टिकट वितरण को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त विरोध है. चंदौली, लंभुआ, इसौली, हमीरपुर और जहूराबाद सहित कई विधानसभा के बागी नेताओं को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं. शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदौली सीट से शारदा प्रसाद को टिकट दिए जाने का विरोध किया.

उनका कहना है कि इस चुनाव में पार्टी से बाहरियों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर बीजेपी इस सीट पर उम्मीदवार नहीं बदलती तो चंदौली इकाई यूपी चुनाव में बीजेपी का बहिष्कार करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget