एक्सप्लोरर

विदेश में रहने वाले यूपी के लोगों को दोस्त बनाएगी यूपी पुलिस, लंदन से हो रही है शुरुआत

यूपी पुलिस में अप्रवासी भारतीयों को डिजिटल फ़्रेंड बनाने की योजना शुरू की गई है. लंदन की टैक्स सलाहकार सुप्रिया ब्रॉडबेंट पहली डिजिटल फ्रेंड बनी हैं.

नई दिल्ली: इनकांउटर को लेकर सुर्खियों में रही यूपी पुलिस एक बार फिर चर्चा में है पर इस बार मामला दूसरा है. दरअसल यूपी पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है जिसके तहत वो विदेशों में रहने वाले यूपी के लोगों को अपना दोस्त बनाएगी. इस पहल के पीछे खास मकसद लोगों की सुरक्षा है. बता दें कि यूपी पुलिस ट्वीटर पर बहुत ऐक्टिव है. लंदन की टैक्स सलाहकार सुप्रिया ब्रॉडबेंट पहली डिजिटल फ़्रेंड बनी हैं. अपने डॉक्टर पति मैक्स ब्रॉडबेंट के साथ उन्होंने डीजीपी ओपी सिंह से मुलाक़ात भी की.

वे भारतीय जो विदेशों में रहते हैं और यूपी से उनका कनेक्शन है. यूपी पुलिस उन्हें डिजिटल फ़्रेंड बनाएगी. उन्हें एक परिचय पत्र भी दिया जाएगा. ये लोग अपने अपने शहरों में यूपी के लोगों की डायरेक्टरी बनायेंगे. शुरुआत लंदन से हो रही है.

यूपी के डीजीपी ओपन सिंह ने बताया “ इंग्लैंड के लिए यूपी पुलिस का एक नया ट्विटर हैंडिल यूनाइटेड किंगडम चैप्टर के नाम से बन रहा है. फिर अमेरिका और आस्ट्रेलिया के लिए बनेगा”. इन देशों के अप्रवासी भारतीयों के यूपी में रहने वाले रिश्तेदारों को कोई परेशानी होगी तो ट्विटर के ज़रिए पुलिस सुलझाने की कोशिश करेगी.

डिजिटल फ़्रेंड बनाने का एक और फ़ायदा हो सकता है. यूपी पुलिस के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया “ जैसे गुजरात के दो साल पुराने एक वीडियो को देवरिया का बता कर सोशल मीडिया में यूपी पुलिस की छवि ख़राब की जा रही है तो उसे विदेशों में रह रहे डिजिटल फ़्रेंड के ज़रिए वहीं के भारतीयों को सच बताने में मदद मिलेगी”. ट्विटर पर पुलिस वालों की शिकायतें मिलने पर अब तक सात ऐसे पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget