एक्सप्लोरर

यूपी: 8 मार्च को पीएम का तूफानी दौरा, एक ही दिन में पांच शहरों में होंगे मोदी

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में बीजेपी ने अकेले 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं इसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने दो सीटों पर चुनाव जीता था.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी और पीएम मोदी को उत्तर प्रदेश में 2014 जैसा प्रदर्शन दोहराना पड़ेगा. ऐसे में पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी राज्य के वोटरों को लुभाने का हर मुमकिन प्रयास कर लेना चाहते हैं.

2014 में यूपी में चला था 'मोदी लहर' का जादू

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में बीजेपी ने अकेले 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं इसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने दो सीटों पर चुनाव जीता था. यानी एनडीए ने कुल 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं एसपी, बीएसपी और कांग्रेस तीनों पार्टियां अलग-अलग होकर चुनाव लड़ी थीं. 'मोदी लहर' में समाजवादी पार्टी मात्र पांच और कांग्रेस दो सीटों पर सिमट कर रह गई थी. मायावती की बीएसपी तो खाता भी नहीं खोल सकी.

एसपी-बीएसपी गठबंधन इस बार बदल सकता है माहौल

इस बार का माहौल कुछ और ही कह रहा है. एसपी-बीएसपी ने लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन कर लिया है. सीटों का बंटवारा भी हो चुका है. एसपी-बीएसपी ने एलान किया कि वह 37-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं. इस गठबंधन को राष्ट्रीय राजनीति में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.

कांग्रेस ने खेला है ‘प्लान P’ वाला बड़ा दांव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को महासचिव नियुक्त किया है. प्रियंका को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी है. अध्यक्ष के बाद ये पार्टी में सबसे ताकतवर पद माना जाता है. सूबे में हाशिए पर पहुंची कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. ये दांव है ‘प्लान P’ यानी प्रियंका गांधी वाड्रा. प्रियंका के सहारे कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक तीर से कई निशाना साधने की कोशिश में हैं. गांधी परिवार की वारिस प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने बड़े भाई राहुल गांधी से करीब 15 साल बाद सक्रिय राजनीति में 47 साल की उम्र में कदम रखा है.

8 मार्च को यूपी में पीएम का तूफानी दौरा

इसी के मद्देनज़र 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. उस दिन मोदी राज्य में कई परियोजनाओं की शुरुआत और कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम उस दिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा कानपुर, आगरा, ग़ाज़ियाबाद और नोएडा का दौरा करेंगे. आगरा और कानपुर में पीएम जहां मेट्रो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे वहीं ग़ाज़ियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट से यात्री यातायात की शुरुआत करने के साथ साथ नोएडा में मेट्रो प्रोजेक्ट के एक हिस्से की शुरुआत करेंगे. दिलचस्प बात ये है कि चार दिनों पहले ही, यानि 28 फरवरी को, कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने आगरा और कानपुर में मेट्रो बनाने को मंज़ूरी दी थी.

कांग्रेस ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले पीएम का मध्य प्रदेश और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में भी कार्यक्रम होने की संभावना है. लेकिन प्रधानमंत्री की इन यात्राओं और कार्यक्रमों पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने लोकसभा चुनाव की घोषणा में हो रही देरी को पीएम के इन्हीं कार्यक्रमों से जोड़ दिया है. पटेल ने ट्वीट कर पूछा - " क्या चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम की यात्राओं और उनके कार्यक्रमों के खत्म होने का इंतज़ार कर रहा है. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget