एक्सप्लोरर

यूपी: पिकप भवन में लगी आग साजिश का हिस्सा, मिले हैं सबूत

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिकप भवन में साजिश के तहत आग लगाई गई. पुलिस के मुताबिक, तहरीर में किसी विभागीय कर्मचारी पर आग लगाने का संदेह जताया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रदेशीय इंडस्ट्रियल एंव इंवेस्टमेंट कारपोरेशन ऑफ यूपी लिमिटेड (पिकप) में तीन जुलाई की शाम हुआ अग्निकांड सजिश का हिस्सा माना जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अग्निकांड के बाद काफी खफा थे. उनके निर्देश पर गोमतीनगर थाने में अग्निकांड की प्राथमिकी करा दी गई है.

शनिवार को शासन को सौंपी गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में घटना की विवेचना कराने की सिफारिश को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने कहा कि पिकप की मानव संसाधन विकास-विधि में उप सामान्य प्रबंधक ऋचा भार्गव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वरिष्ठ प्रबंधक एन.के. सिंह के कार्यालय में फाइलें एकत्र कर आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया है. आग पिकप के ए-ब्लाक के दूसरे तल पर स्थित एन.के. सिंह के कक्ष व तीसरे तल स्थित एक कमरे में लगी थी.

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिकप भवन में साजिश के तहत आग लगाई गई. पुलिस के मुताबिक, तहरीर में किसी विभागीय कर्मचारी पर आग लगाने का संदेह जताया गया है. इससे पहले जांच समिति के अध्यक्ष और इंटेलिजेंस विभाग के एजीडी एसबी शिरडकर ने प्रभारी प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी को जांच रिपोर्ट सौंपी.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिकप भवन के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी. तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में भी इस बात के साक्ष्य मिले हैं. आग से दो तलों को ही ज्यादा नुकसान हुआ. इन तलों पर मौजूद कौन सी फाइलें जल गईं, उनका ब्योरा तैयार किया जा रहा है. जांच में साजिश रचने वाले कुछ नाम भी सामने आए हैं.

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि भूतल में स्थित स्टोर में भी पिकप के अहम दस्तावेज रखे थे, जो कि सुरक्षित हैं.ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि कर्ज वसूली से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया था. कर्मचारियों से पूछताछ में जांच कमेटी को साजिश की आशंका हुई थी.

पिकप भवन में हुए अग्निकांड में उद्योगों की कर्ज वसूली समेत कई अहम दस्तावेज खाक हुए हैं. बताया गया कि पिकप के ए-ब्लॉक के दूसरे व तीसरे तल पर स्थित कमरों में पुरानी रिकवरी व उद्योगों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से जुड़ी फाइलें रखी थीं.अब पिकप के अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि फाइलें किन-किन उद्योगों से संबंधित थीं. पिकप के रिकवरी से जुड़े जो दस्तावेज खाक हुए हैं, वे 15 से 20 साल पुराने बताए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शिरडकर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट तलब की थी। जांच कमेटी ने पड़ताल में पाया कि एक व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से एन.के. सिंह के कमरे में फाइलें एकत्र कर आग लगाने का प्रयास किया, जिससे सरकारी संपति व महत्वपूर्ण दस्तावेजों को क्षति पहुंची थी।

कर्मचारी व गार्ड ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देर से दी और अधिकारियों को सूचना देने के बाद उनके आने का इंतजार करते रहे. हालांकि उनका दावा है कि वह आग पर काबू करने की कोशिश पहले करते रहे.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों के बयान में विरोधाभास था. साथ ही आग लगने के वक्त तक को अलग-अलग बताया जा रहा था. जहां पर आग लगी, वहां फाइनेंस और वित्त विभाग, जैव विविधता विभाग बोर्ड पूर्वी, एड्स नियंत्रण बोर्ड और आयकर विभाग के कार्यालय हैं.

माना जा रहा है कि इनमें फाइनेंस और वित्त विभाग का कार्यालय साजिशकर्ताओं के निशाने पर था. बताया जा रहा है कि कई मामलों में घोटालों की आशंका जताई गई थी, जिसको लेकर कई अफसर परेशान थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget