एक्सप्लोरर

UP: अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, फीस सालाना 7% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी

यूपी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी अब नहीं चल पाएगी. योगी सरकार जल्द ही एक अध्यादेश लाएगी जिसके तहत बच्चों की फ़ीस अब सालाना 7 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ेगी.

लखनऊ: यूपी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी अब नहीं चल पाएगी. योगी सरकार जल्द ही एक अध्यादेश लाएगी जिसके तहत बच्चों की फ़ीस अब सालाना 7 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ेगी. यूपी कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में ये फ़ैसला हुआ है. 20 हज़ार रूपये से अधिक सालाना फ़ीस लेने वाले स्कूलों पर ही ये क़ानून लागू होगा. चूंकि अभी विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है इसलिए राज्यपाल से मंज़ूरी मिलने के बाद ये लागू हो जायेगा.

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में ये नया क़ानून लागू होगा. स्कूल वाले अब अपनी मर्ज़ी से फ़ीस नहीं बढ़ा पायेंगे. ऐसा देखा गया है कि कई स्कूल दो चार साल पर यूनिफ़ॉर्म बदल देते हैं. लेकिन अब 5 साल से पहले ऐसा करना ग़ैरक़ानूनी होगा. यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया “किसी ख़ास दुकान से ड्रेस या किताबें ख़रीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर नहीं किया जा सकता है, ऐसी जानकारी मिलने पर स्कूल के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी.”

यूपी में कई स्कूल वाले बच्चों के घर वालों से तीन से लेकर पांच साल की फ़ीस एडवांस ले लेते हैं. लेकिन अब नए क़ानून के बाद ऐसा नहीं हो पाएगा. अब हर 3 महीने या फिर 6 महीने पर फ़ीस ली जाएगी. अभिभावकों से ट्रांसपोर्ट से लेकर एजुकेशन टूर के नाम पर मोटे पैसे वसूले जाते हैं. अब बिना रज़ामंदी के ऐसा करना ग़ैर क़ानूनी होगा. फ़ीस के बदले रसीद देना ज़रूरी होगा. किसी स्कूल के ख़िलाफ़ शिकायत सही पाए जाने पर पहली बार 1 लाख का जुर्माना लगेगा. ग़लती दुबारा पकड़ी गई तो जुर्माना 5 लाख हो जायेगा. तीसरी ग़लती पर तो स्कूल की मान्यता ही रद्द हो जाएगी।सीएम बनने के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने फ़ीस कम करने का वादा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आधी रात मानसून की दस्तक, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम हुआ सुहाना
राजस्थान में आधी रात मानसून की दस्तक, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम हुआ सुहाना
राजस्थान में 45 साल में 90 प्रतिशत घटे ऊंट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; पशुपालन निदेशक तलब
राजस्थान में 45 साल में 90 प्रतिशत घटे ऊंट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; पशुपालन निदेशक तलब
बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म, बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालु रवाना; सुरक्षा सख्त
बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म, बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए श्रद्धालु रवाना; सुरक्षा सख्त
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget