एक्सप्लोरर

'तेल चोरी' पर योगी सरकार सख्त, केंद्र सरकार से पेट्रोल पम्प के निगरानी की सिफारिश

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार ने सूबे के पेट्रोल पम्पों पर चिप के जरिये की जा रही तेल चोरी पर अब सख्त रुख अपनाया है. सरकार ने मामले की गहराई से जांच कराने का फैसला लिया है तो साथ ही केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से यूपी के पेट्रोल पम्पों की ख़ास निगरानी कराने की सिफारिश भी की है.

काफी दिनों से चल रहा था तेल चोरी का यह खेल

यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने इलाहाबाद में यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक़ तेल चोरी का यह खेल काफी दिनों से चल रहा था और इसमें बड़े लोगों के शामिल होने की भी आशंका है, इसलिए इस मामले में गहराई से जांच कराये जाने की जरूरत है.

सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक़ सरकार इस मामले में सभी संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

जग जाहिर हैं गायत्री प्रजापति के कारनामे

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा रेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के परिवार वालों से मुलाक़ात न करने पर यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि यह सीएम का विवेक और उनका अधिकार है कि वह किससे मुलाक़ात करें और किससे नहीं.

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि गायत्री के परिवार का यह अधिकार था कि वह किसी के सामने अपनी फ़रियाद करे लेकिन यह सीएम के विवेक पर निर्भर करता है कि वह किससे मुलाक़ात करें. उन्होंने कहा कि गायत्री के कारनामे जग जाहिर हैं और उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा सजा मिलनी ही चाहिए.

यूपी के लोगों ने राहुल और अखिलेश के साथ को कर दिया रिजेक्ट

कांग्रेस ने आज साफ़ कर दिया है कि नगर निकाय चुनाव वह अकेले लड़ेगी और इस चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. इस पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी के लोगों ने राहुल और अखिलेश के साथ को रिजेक्ट कर दिया है, इसलिए इस गठबंधन का अब कोई मतलब नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि अगर दोनों साथ मिलकर भी चुनाव लड़ें तब भी कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अब सिर्फ विकास के मुद्दे और सकारात्मक राजनीति को ही पसंद कर रहे हैं, इसलिए गैर भाजपाई पार्टियों को फिलहाल कोई कामयाबी नहीं मिलने वाली है.

सोशल मीडिया के जरिये भी जनता को सीएम से सीधे जोड़ने की तैयारी

यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी की जनता सीएम से सीधे संवाद कर सके, इसके लिए कई इंतजाम किये जा रहे हैं. यूपी सरकार एक नया पोर्टल तैयार करा रही है. इसके अलावा फोन और सोशल मीडिया के जरिये भी जनता को सीएम से सीधे जोड़ने की तैयारी की जा रही है. एक हेल्पलाइन भी शुरू किये जाने की तैयारी है. उनके मुताबिक़ इस काम में तकरीबन एक महीने लग सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
J&K: बांदीपोरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, फसलों को नुकसान
J&K: बांदीपोरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, फसलों को नुकसान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget