एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने हनुमान को बताया 'जाट', बीजेपी MLC ने बताया था मुसलमान

योगी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है,"मुझे लगता है कि हनुमान जी जाट थे." इससे पहले बीजेपी एमएलसी ने हनुमान को मुसलमान बताया था.

लखनऊ: योगी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है,"मुझे लगता है कि हनुमान जी जाट थे, क्योंकि हम किसी भी स्वभाव से ये पता करते हैं कि ये किसके वंशज होंगे. जाट का स्वभाव होता है कि किसी के साथ अन्याय हो रहा हो तो वो उसे जाने बगैर मदद करता है. इसी तरीके से हनुमान की प्रवृति जाटों से मिलती है. उन्होंने भी राम की मदद की थी, जब माता सीता का अपहरण रावण द्वारा कर लिया गया था." इससे पहले बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने कहा कि हनुमान जी मुसलमान थे. उन्होंने कहा,"मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुसलमानों के नाम ही रहमान, सुल्तान, इमरान, जीशान, रिहान जैसे होते हैं और उसी तरह हनुमान नाम भी है इसलिए मेरा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे." यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर में एक रैली के दौरान हनुमान जी को दलित बता दिया था. इसके बाद केद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा था कि हनुमान आर्य थे. अनूसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने हनुमान को आदिवासी बताया था. इस विवाद में भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर ने दलितों से हनुमान मंदिरों पर कब्जा करने को कहा था. कई हनुमान मंदिरों के बाहर काफी बवाल भी हुआ था. ऐसी खबरें पूरे प्रदेश से सामने आई थीं. हनुमान की जाति बताने को लेकर शुरु हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget