एक्सप्लोरर

यूपी: शिक्षकों को मिड-डे मील से मुक्त करेगी सरकार, ये है कारण

व्यापक पैमाने पर फैले इस कार्य को ग्लोबल टेंडरिंग के माध्यम से कराए जाने पर विचार हो रहा है. शिक्षकों पर काम का बोढ कम पड़े इसलिए ऐसा करने के लिए सोचा जा रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों को मध्याह्न् भोजन (मिड-डे मील) की जिम्मेदारी से मुक्त करने की योजना बना रही है. कई जगहों से आ रही शिकायतों और शिक्षकों पर काम के दबाव को कम करने के लिए ऐसा निर्णय लिया जा रहा है. वर्तमान में प्रदेश में करीब 1 लाख 68 विद्यालय हैं, जिनमें करीब 1 करोड़ 52 लाख से अधिक बच्चों को मिड-डे मील बंट रहा है.

प्रदेश में शिक्षकों की भी कमी है. इस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित होता है. इसे देखते हुए सरकार जल्द ही ग्लोबल टेंडर कर निजी संस्थाओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है. अभी कुछ जिलों में अक्षय पात्र व निजी संस्थाएं मिड-डे मील उपलब्ध करवा रही हैं, आगे सभी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू होगी.

अभी तक जिन जगहों पर अक्षय पात्र या अन्य संस्था मिड-डे मील बांट रही है, वहां पर व्यावहारिक कठिनाई नहीं आ रही है. मगर शिक्षक को इसके वितरण में काफी कठिनाई आ रही है.

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मिड-डे मील का वितरण हर स्कूल में नियमित और नियमानुसार कराना सरकार की प्राथमिकता में है.

उन्होंने कहा, "अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के लिए जो भी उद्यमी इच्छुक हैं, उन्हें मैं खुला निमंत्रण दे रहा हूं."

मंत्री ने कहा कि इसीलिए इस योजना को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के लिए इसका निरीक्षण और समीक्षा जरूरी है. बच्चे आगे चलकर डाइनिंग शेड में ही भोजन करें, इसकी भी तैयारी की जा रही है.

द्विवेदी ने कहा, "हम बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. आगे चलकर हम स्मार्ट क्लास रूम अन्य व्यवस्थाएं भी करने जा रहे हैं."

बीते दिनों प्रदेश के कई स्कूलों में मिड-डे मील वितरण में कई खामियां नजर आई थीं. उसके बाद इसमें कई लोगों को निलंबित भी किया गया है. इसकी कमी से कई बच्चे भी बीमार पड़ गए हैं. यही कारण है कि सरकार इसे अब संस्थाओं के माध्यम से चलाने पर विचार कर रही है.

तस्वीरें: पहाड़ों पर ज़बरदस्त बर्फबारी, सड़कों पर जमी बर्फ की मोटी परत, सैलानियों में खुशी की लहर

संन्यास के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर एक बार वापसी को तैयार ड्वेन ब्रावो

'सर्जिकल स्ट्राइक की इजाजत देने से पहले पर्रिकर ने कहा था, अपनी तरफ से एक भी जान नहीं जानी चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget