एक्सप्लोरर

यूपी: कमलेश तिवारी हत्याकांड की जांच के लिए SIT गठित, सामने आया 3 संदिग्धों का CCTV वीडियो

लखनऊ के नाका इलाक़े में हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को दिनदहाड़े गोली मारकर आरोपी फरार हो गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है.

नई दिल्ली: हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की आज लखनऊ में हत्या कर दी गई. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में लखनऊ के आईजी एसके भगत, लखनऊ के एसपी क्राइम दिनेश पूरी और एसटीएफ के डिप्टी एसपी पीके मिश्रा शामिल हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कमलेश तिवारी हत्याकांड में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से रिपोर्ट भी मांगी है. बताया जा रहा है कि तीन संदिग्धों का एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है.

पुलिस ने मृतक कमलेश तिवारी की पत्नी की शिकायत पर बिजनौर के दो लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. कमलेश तिवारी की पोर्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है. रिपोर्ट में चेहरे के बाईं तरफ गोली लगने की बात सामने आई है. गले और सीने पर एक दर्जन चाकुओं से हमले की बात भी सामने आई. वहीं इस मामले में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में एसटीएफ को लगाया गया है. डीजीपी का दावा है कि 48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

लखनऊ: हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, पहले गला रेता फिर मार दी गोली

पुलिस को शक, जानपहचान वालों ने की हत्या पुलिस को शक है कि कमलेश तिवारी की हत्या उनके किसी जान पहचान वाले ने की है. दरअसल जानकारी के मुताबिक दो लोग कमलेश तिवारी से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे. आधे घंटे तक बैठकर बातें कीं और उसके बाद गलाकाट कर उनकी हत्या कर दी. ये जानकारी सामने आई है कि कमलेश तिवारी ने उन दोनों लोगों को चाय पिलाई और दही बड़े खिलाए. इन्हीं बातों को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यारे जान पहचान वाले होंगेऔर इसके पीछे कोई आपसी रंजिश होगी.

कमलेश तिवारी हत्याकांड: वक्त पर मिलती सुरक्षा तो बच सकती थी जान? एटीएस ने किया था आगाह

कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले दोनों लोग अपने साथ एक मिठाई का डिब्बा लेकर आए थे. माना जा रहा है कि इसी मिठाई के डिब्बे में हत्यारे हमला करने वाला हथियार लेकर आए थे. यह भी जानकारी सामने आई है कि जिस मिठाई के डिब्बे में हथियार लाया गया था वो गुजरात के सूरत की एक दुकान का है. वहीं इस हत्याकांड को लेकर लखनऊ के सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारी से बात कर पूरी जानकरी मांगी. राजनाथ सिंह ने बिना किसी देरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के और उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.

लखनऊ: कमलेश तिवारी की हत्या पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा- आहुति व्यर्थ नहीं जाएगी

दिनदहाड़े दफ्तर में मारी गई गोली लखनऊ के नाका इलाक़े में आज हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए. घायल कमलेश तिवारी को गम्भीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हत्या के बाद कमलेश तिवारी के समर्थकों ने किया हंगामा कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने कई इलाकों में बवाल किया और बसों में तोड़फोड़ की. लखनऊ के KJMU के पास कमलेश तिवारी के समर्थकों ने सवारी लेकर जा रही सरकारी बस के साथ तोड़फोड़ की. वहां पुलिस भी मौजूद थी लेकिन समर्थक बेकाबू हो रहे थे. पुलिस ने उन्हें समझाने की भी कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और बस के साथ जमकर तोड़फोड़ की. लोगों ने भारी संख्या में इकट्ठे होकर योगी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की.

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prateek Yadav Death News LIVE: घर पहुंचीं अपर्णा यादव भावुक, प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर भी आया, भारी भीड़ मौजूद
LIVE: घर पहुंचीं अपर्णा यादव भावुक, प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर भी आया, भारी भीड़ मौजूद
अपर्णा यादव पहुंचीं लखनऊ, सामने आई पहली तस्वीर, प्रतीक यादव का शव मॉर्चरी हाउस से सीधे ले जाया जा रहा घर
अपर्णा यादव पहुंचीं लखनऊ, सामने आई पहली तस्वीर, प्रतीक यादव का शव मॉर्चरी हाउस से सीधे ले जाया जा रहा घर
अपर्णा-प्रतीक यादव की शादी: प्यार-तलाक और फिर प्यार... 4 महीने पहले डाइवोर्स तक पहुंच गई थी बात
अपर्णा-प्रतीक यादव की शादी: प्यार-तलाक और फिर प्यार... 4 महीने पहले डाइवोर्स तक पहुंच गई थी बात
HRTC कर्मचारियों का वेतन संकट गहराया, कई डिपो में सैलरी नहीं; चक्का जाम की चेतावनी बरकरा
HRTC कर्मचारियों का वेतन संकट गहराया, कई डिपो में सैलरी नहीं; चक्का जाम की चेतावनी बरकरार

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
Embed widget