एक्सप्लोरर

हादसा: खेत के पानी में उतरा करंट, चार लड़कियों समेत पांच की दर्दनाक मौत

खेत से गुजरे हाईटेंशन तार के खंभे में लगा इंसुलेटर खराब होने से करंट खंभे के सहारे खेत में उतर गया, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में चार लड़कियां और एक महिला शामिल है.

महराजगंज: पूर्वी यूपी के महराजगंज से दिल दहला देने वाली खबर आई है. बिजली विभाग की लापरवाही से खेत में काम कर रही चार लड़कियों और एक महिला की खेत के पानी में करंट उतरने से मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब धान की रोपाई के समय खेत में लगे पानी में करंट उतर गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के डीएम को जांच कर लापरवाही में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके साथ परिवार की आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है.

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी टोला विश्रामपुर में धान की रोपाई करने गई पांच महिलाओं की विद्युत स्पर्शाघात से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. खेत से गुजरे हाईटेंशन तार के खंभे में लगा इंसुलेटर खराब होने से करंट खंभे के सहारे खेत में उतर गया, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में चार लड़कियां और एक महिला शामिल है. इनमें दो लड़कियां सगी बहन हैं. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विश्रामपुर में सड़क जाम कर दिया.

मौके पर एसडीएम आरबी सिंह फरेंदा थाने की फोर्स लेकर पहुंच गए. सिधवारी गांव के विश्रामपुर में सोमवार की शाम को 18-20 की संख्या में महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं. जिस खेत में वह धान की रोपाई कर रही थीं, उसी में हाईटेंशन बिजली तार का खंभा है. शाम पौने छह बजे महिलाएं और लड़कियां खेत से निकल कर पंपिंगसेट से पानी पीने जा रही थीं. उसी समय हाईटेंशन तार की बिजली क्षतिग्रस्त इंसुलेटर के सहारे खंभे से खेत में उतर गई. खेत में पानी भरा था. पल भर में ही खेत में करंट दौड़ गया. हादसे में लक्ष्मी पुत्री राजेन्द्र (17), राधिका पुत्री राजेन्द्र (18), सोनी पुत्री रामचंद्र (18), वंदनी पुत्री रामनयन (18) और सुभावती पत्नी प्रहलाद (45) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. सभी पिचरखी टोला हड़हवा की रहने वाली हैं. मृतकों में लक्ष्मी और राधिका सगी बहन रही हैं.

इस घटना से धान की रोपाई में लगे लोगों में दहशत का माहौल है. धान की रोपाई करने पहुंचे लोगों ने बताया कि आसपास के कई खेत में धान की रोपाई हो रही थी. उस समय स्थिति सामान्य थी. सायं पौने छह बजे जिस खेत में हाई टेंशन तार का खंभा लगा हुआ था, उसमें रोपाई कर रही लड़कियां अचानक छटपटा कर गिरने लगीं. अन्य खेतों में धान की रोपाई कर रही महिलाएं करंट के प्रभाव में आने लगी. इससे भगदड़ मच गई.

जिस खेत में लगे बिजली के खंभा में करंट आया उसमें काम कर रहीं चार लड़कियां और एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे एसडीएम ने उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया.

उन्नाव कांड में आरोपी विधायक सेंगर की बर्खास्तगी की मांग पर बोली बीजेपी - वह पहले से ही निलंबित है

यूपी: कांग्रेस के हाथ से अमेठी गई और अमेठी के राजा भी

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में शाम को भी मिलेगी ओपीडी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इनपुट से आउटपुट निकल आया', कृषि विभाग रिश्वतकांड पर डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर पलटवार
'इनपुट से आउटपुट निकल आया', कृषि विभाग रिश्वतकांड पर डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर पलटवार
भिंडरांवाले के टकसाल तक पहुंचे बीजेपी के बड़े नेता, क्या पंजाब में सिख वोट बैंक साधने की है तैयारी?
भिंडरांवाले के टकसाल तक पहुंचे बीजेपी के बड़े नेता, क्या पंजाब में सिख वोट बैंक साधने की है तैयारी?
'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
Jaipur Internet Services: जयपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस, कांग्रेस ने प्रशासन पर साधा निशाना
जयपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस, कांग्रेस ने प्रशासन पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget