एक्सप्लोरर

'गेस्ट हाउस कांड' ! जिसके बाद मायावती ने कभी मुलायम से नहीं मिलाया हाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गठबंधन की राजनीति कभी लंबी नहीं चली है. बीएसपी और एसपी भी पहले गठबंधन कर चुके हैं लेकिन, तब भी ये गठबंधन लंबा नहीं चला था. 1995 में गठबंधन टूटने पर गेस्ट हाउस कांड हुआ था. जिसके बाद मुलायम और मायावती ने कभी हाथ नहीं मिलाया. जानिए आखिर क्या है गेस्टहाउस कांड.

अखिलेश यादव के एक बयान के बाद गठबंधन की चर्चा गर्म हुई

असल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक बयान के बाद गठबंधन की चर्चा गर्म हुई. इस बयान में उन्होंने इशारा किया है कि वे बीएसपी के साथ हाथ मिला सकते हैं. ये चुनाव के बाद का गठबंधन है, लेकिन 1993 में मुलायम और बीएसपी सुप्रीमो कांशीराम ने हाथ मिलाया था.

यह भी पढ़ें : Exit Poll: देश में मोदी लहर बरकरार, चार राज्यों में बनती दिख रही है BJP की सरकार

मुलायम 256 सीट पर लड़े और बीएसपी को 164 सीट दी थीं

उस समय उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का हिस्सा था और कुल सीट थीं 422. मुलायम 256 सीट पर लड़े और बीएसपी को 164 सीट दी थीं. चुनाव में एसपी और बीएसपी गठबंधन जीता. एसपी को 109 और बीएसपी को 67 सीट मिली थीं इसके बाद मुलायम सिंह यादव बीएसपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने.

1995 को मायवती पर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर एक में हमला हुआ

लेकिन, मायवती के समर्थन वापसी के एलान के बाद मुलायम सरकार अल्पमत में आ गई. फिर 2 जून 1995 को मायवती पर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर एक में हमला हुआ था. 2 जून 1995 को मायावती लखनऊ के स्टेट गेस्ट हाउस के कमरा नंबर एक में अपने विधायकों के साथ बैठक कर रही थीं.

यह भी पढ़ें : चुनावी नतीजों को लेकर ताजा और सटीक खबरों के लिए क्लिक करें

कार्यकर्ताओं की भीड़ ने अचानक गेस्ट हाउस पर हमला बोल दिया

तभी दोपहर करीब तीन बजे कथित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ ने अचानक गेस्ट हाउस पर हमला बोल दिया. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मायावती और बीएसपी विधायकों को सबक सिखाने की बात कह रहे थे. मायावती को गंदी-गंदी गालियां दी जा रही थीं. कई घंटों तक मायावती को कमरे में बंद रहना पड़ा.

इसी के बाद से मायवती और मुलायम सिंह के रिश्ते खराब हो गए

इसी के बाद से मायवती और मुलायम सिंह के रिश्ते खराब हो गए. उसके बाद से 24 साल तक दोनों दलों के बीच ना तो चुनाव पूर्व और ना ही चुनाव के बाद कोई गठबंधन हुआ है. अब देखना यह है कि गेस्ट हाउस कांड से एसपी-बीएसपी में हुई दुश्मनी क्या अपना रुख बदलती है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget