एक्सप्लोरर

यूपी: सवालों में घिरा गठबंधन, एसपी की पहली लिस्ट में कांग्रेस की सीट पर भी उम्मीदवार

नई दिल्ली: यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन एलान के पहले ही मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है. वजह ये है कि समाजवादी पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें कई उम्मीदवारों को ऐसी सीटों से भी टिकट दे दिया गया है जहां पर कांग्रेस का कब्जा है और इन पर कांग्रेस का ही उम्मीदवार उतरना था.

समाजवादी पार्टी ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपने 191 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इनमें जसवंतनगर से अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल को टिकट दिया है. वहीं रामपुर से आजम खान को रामपुर की ही स्वार सीट से आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम को टिकट दिया गया है. कैराना से नाहिद हसन को और रामनगर से अरविंद सिंह गोप को टिकट दिया गया है.

इसके अलावा भी समाजवादी पार्टी ने कई ऐसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है जहां पर पहले से कांग्रेस का कब्जा था और माना जा रहा था कि ये सीटें गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में जाएंगी.

इनमें से एक सीट शामली की है जहां से कांग्रेस के पंकज मलिक अभी विधायक हैं. यहां से मनीष चौहान को टिकट दे दिया है, दूसरी सीट मथुरा की है जहां कांग्रेस का कब्जा है एसपी ने यहां से भी अशोक अग्रवाल को मैदान में उतार दिया है.

जाहिर है कल तक जो समाजवादी पार्टी 300 सीटें खुद लेकर कांग्रेस को 100 के करीब सीटें देने की बात कर रही थी अब वो आधे पर ही सिमट गई है. हालांकि कांग्रेस तो 100 सीट पर भी तैयार नहीं है. वो 100 से ज्यादा सीटें चाह रही थी ऐसे में एसपी की तरफ से उसकी सीटें पहले से भी आधी किए जाने से लगता नहीं कि बात अब आगे बढ़ पाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget