एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ के संगठन का BJP  के खिलाफ बगावत का एलान

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद महंत आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी ने पूर्वांचल में बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है. संगठन ने बीजेपी पर आदित्यनाथ की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूर्वांचल की सभी सीटों पर बीजेपी के खिलाफ युवा वाहिनी के चुनाव में उतरने का एलान किया है.

संगठन ने किया अपने उम्मीदवार उतारने का एलान

योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने इस बाबत एक बैठक की है और अपने समर्थकों और उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का एलान किया है.

खबरें हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संगठन के उम्मीदवारों को टिकट न मिलने से नाराज़ है. कहा यह भी जा रहा है कि संगठन आने वाले विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ को बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग पर अड़ा हुआ है.

कहा जाता है कि संगठन हिन्दू युवा वाहिनी के लोग बीजेपी के प्रति नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन जताते हैं. यह संगठन पूर्वांचल में काफी सक्रिय है, इसी वजह से इस क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ का दबदबा भी बना हुआ है.

Yogi-Adityanath-2-228x300

प्रदेश चुनाव कमेटी में योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं ! इसी महिने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने 27 सदस्यों की प्रदेश चुनाव कमेटी बनाई थी. इस कमेटी में राजनाथ सिंह लेकर कलराज मिश्र जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. लेकिन इस लिस्ट से योगी आदित्यनाथ को बाहर रखा गया था. जबकि कमेटी में दूसरी पार्टियों से आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा का नाम भी शामिल था.

कौन हैं योगी आदित्यनाथ

महंथ आदित्यनाथ पूर्वांचल में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे हैं. गोरखनाथ मंदिर के महंथ हैं और 1998 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. बता दें कि गोरखपुर में विधान सभी की नौ सीटें है.

साल 2012 में किसको मिली कितनी सीटें

साल 2012 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 224 सीट जीती थीं और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. जबकि बीएसपी को 80, बीजेपी को 47, कांग्रेस को 28, रालोद को 9 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget