एक्सप्लोरर

असम में घुसपैठिए छीन रहे हैं भारत के हिंदू-मुसलमानों का हक: दिनेश शर्मा

देश में एनआरसी के आंकड़ों को लेकर उठे सियासी तूफान के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का दीपक जल्द ही बुझने वाला है.

लखनऊ: देश में एनआरसी के आंकड़ों को लेकर उठे सियासी तूफान के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का दीपक जल्द ही बुझने वाला है. असम में घुसपैठिए हिंदू-मुस्लिम सहित सभी वर्गों का हक छीन रहे हैं. ममता बनर्जी अपना संतुलन खोकर बयान दे रही हैं. उपमुख्यमंत्री डॉ़ शर्मा पूर्व सिंचाई मंत्री और रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान की दूसरी पुण्यतिथि पर फैजाबाद में उनके पैतृक आवास रौनाही के महोली गांव आए थे. इस मौके पर डॉ़ शर्मा ने चौहान की प्रतिमा का अनावरण भी किया. साथ ही मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. शर्मा ने विपक्ष के गठबंधन पर कहा, "चाहे जितने दलों का गठबंधन हो, भाजपा अपने कार्यकर्ताओं, गरीब किसानों, नौजवानों व व्यापारियों के बल पर जन-जन तक पहुंची है. इसी को आधार बनाकर भाजपा आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी." उन्होंने कहा कि पूर्व सिंचाई मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान ने हमेशा गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ी है. वह हमेशा किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे. उन्होंने सिंचाई मंत्री रहकर सरहानीय कार्य किया था. आज प्रदेश की भाजपा सरकार इन्हीं मुद्दों को लेकर विकास के रास्ते पर चल रही है और चौहान के सपनों को एक-एक करके पूरा कर रही है. बीकापुर विधायक व दिवंगत मुन्ना सिंह की पत्नी शोभा सिंह सहित क्षेत्र वासियों की मांग पर एक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खोले जाने की घोषणा करते हुए शर्मा ने कहा कि देश के 50 करोड़ भारत वासियों के लिए आयुष्मान योजना वरदान साबित होगी. उन्होंने कहा कि देश का हर घर बिजली की रोशनी से जगमगाएगा. किसानों की उपज का डेढ़ गुना मूल्य देकर प्रदेश सरकार ने अपना वादा पूरा किया है. अब प्रदेश में बिजली, पानी, खाद के लिए किसान पर लाठीचार्ज नहीं होता, जो पहले की सरकारों में होता रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश! मायावती ने क्या कहा?
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश!
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
जालौर: पंचायत का अनूठा फरमान, लिव-इन में रह रहे जोड़े पर 21 लाख जुर्माना, परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
जालौर: पंचायत का अनूठा फरमान, लिव-इन में रह रहे जोड़े पर 21 लाख जुर्माना, परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VB-G RAMG Act 2025: मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
Explained: जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget