एक्सप्लोरर

यूपी: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के दिग्गज करेंगे मंथन, उम्मीदवारों पर भी हो सकता है फैसला

महासचिव बनने के बाद से ही प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं. इसके लिए वह उत्तर प्रदेश में कई चरणों की बैठक कर चुकी हैं. इसके माध्यम से वह फीडबैक ले रही हैं.

लखनऊ: कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर और ज्यादा सक्रिय हो गई है. पार्टी प्रदेश में चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट गई है. आज प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की अध्यक्षता में पुराने दिग्गज राजधानी के कांग्रेस कार्यालय में मंथन करने वाले हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मदान की मानें तो "बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति, चुनाव प्रबंधन से लेकर दूसरे दलों से गठबंधन के बारे में विचार होगा."

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर के अलावा वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, श्रीप्रकाश जायसवाल, संजय सिंह, जितिन प्रसाद समेत दो दर्जन कांग्रेस के रणनीतिकार मौजूद रहेंगे. इसके अलावा चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे.

मदान ने बताया कि इस बैठक में लोकसभावार प्रत्याशियों के चयन के बारे में विचार विमर्श किया जायेगा.

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हाल में ही प्रदेश की चुनाव समिति के अलावा कोऑर्डिनेशन कमिटी, प्लानिंग कमेटी, मीडिया और पब्लिसिटी कमेटी और घोषणा पत्र कमेटी गठित कर दी है. इन कमेटियों में प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेताओं को जगह मिली है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का बंटवारा प्रदेश के दोनों प्रभारियों के बीच कर चुके हैं. यूपी ईस्ट प्रभारी प्रियंका गांधी को 41 लोकसभा सीटों का प्रभार और यूपी वेस्ट प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है.

महासचिव बनने के बाद से ही प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं. इसके लिए वह उत्तर प्रदेश में कई चरणों की बैठक कर चुकी हैं. इसके माध्यम से वह फीडबैक ले रही हैं. सपा-बसपा में चुनावी समझौते के बाद कांग्रेस अपने को अलग-थलग महसूस कर रही थी. ऐसे में दो विकल्प थे कि या तो वह शेष बची सीट पर संतोष करे या सभी 80 सीटों पर किस्मत आजमाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget