एक्सप्लोरर

हमें दलित विरोधी कहने वाले बताएं, एएमयू में क्यों नहीं मिलता दलितों को आरक्षण: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी के ऊपर विरोधी दलित विरोधी होने का आरोप लगाते है, क्या कांग्रेस बताएगी की आजादी के बाद से एएमयू में एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण की सुविधा क्यों नहीं है.

मेरठ: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को प्रवेश में आरक्षण न मिलना कांग्रेसी सरकारों की दलित विरोधी कार्यशैली बताया है. योगी ने कहा कि बीजेपी के ऊपर विरोधी दलित विरोधी होने का आरोप लगाते है, क्या कांग्रेस बताएगी की आजादी के बाद से एएमयू में एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण की सुविधा क्यों नहीं है.

दलितों की विरोधी कांग्रेस ने नही दिये दलितों को घर

मेरठ में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान अपने भाषण में यह प्रश्न उठाया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के दलितों के पास आजादी के बाद से अब तक अपने घर नहीं थे. कांग्रेस की केन्द्र की सरकारों ने यह जानने की कभी कोशिश नहीं की कि दलितों के पास घर क्यों नहीं है. क्या इस कांग्रेस को दलितों की हमदर्द कहा जाएगा. मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को घर मुहैया कराया है. अकेले उत्तर-प्रदेश में 8.85 लाख घर गरीबों के लिए बनवाए गए हैं.

सौभाग्य योजना के जरिए देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का काम बीजेपी मोदी सरकार ने किया है, मगर कभी योजना का लाभ देने से पहले पात्र की जाति नहीं पूछी. बीजेपी की सरकारें समाज के हर वर्ग के विकास में यकीन रखने वाली सरकार है. इसलिए हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास.

जनधन, उज्जवला योजना ने दलितों को स्वाबलंबी बनाया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने यह नहीं देखा कि उज्जवला योजना का लाभ पाने वाले 90 लाख परिवारों में कौन किस वर्ग से है. हर किसी को उसकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से योजना का लाभ दिया गया है. इसीलिए आज गरीबों के घरों में भी गैस का चूल्हा है. क्या कांग्रेस पार्टी जबाब देगी कि देश में गरीबों के बैंक खाते क्यों नहीं खोले गए. मोदी सरकार ने जनधन योजना के तहत सभी गरीबों को मुफ्त में बैंक खाते खुलवाए और उनमें गरीबों की मेहनत का पैसा राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget