एक्सप्लोरर

यूपी: योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस के नामदार का नाम राहुल गांधी नहीं बल्कि 'राउल विंसी' हैं

योगी ने कहा कि कांग्रेस के जिस नामदार को आप राहुल गांधी के तौर पर जानते हैं, उसका वास्तविक नाम तो राहुल गांधी है ही नहीं. देश राहुल गांधी के नाम पर बेवकूफ बनता था. उनका नाम तो राउल विंसी है. मुझे आश्चर्य होता है देश के आंखों में धूल झोंकने का कितना बड़ा पाप कांग्रेस कर रही है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि अपने छद्म नाम से देश को बेवकूफ बनाने वाले 'राउल विंसी' के इस छल को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा.

योगी ने अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत कानपुर देहात के घाटमपुर में आयोजित चुनावी सभा में कहा. 'कांग्रेस के जिस नामदार को आप राहुल गांधी के तौर पर जानते हैं, उसका वास्तविक नाम तो राहुल गांधी है ही नहीं. देश राहुल गांधी के नाम पर बेवकूफ बनता था. उसका नाम तो राउल विंसी है. मुझे आश्चर्य होता है देश के आंखों में धूल झोंकने का कितना बड़ा पाप कांग्रेस कर रही है. राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का वास्तविक नाम देश की जनता के सामने आना ही चाहिये.'

योगी ने कहा, 'ब्रिटेन और इटली जाकर खुद को राउल विंसी कहेंगे और भारत में आकर छद्म नाम से राहुल गांधी बन जाएंगे. इनके पूर्वज कहते थे कि वे 'एक्सीडेंटल हिन्दू' हैं, और यहां पर खुद को हिन्दू दिखाने का काम करोगे. यह सब नहीं चल पायेगा. देश इसको स्वीकार नहीं करेगा.' योगी ने जनता से कहा कि बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है. अगर कोई आपको बहकाने का प्रयास कर रहा है तो उसके वास्तविक कागजात चेक करो. कांग्रेस कब तक भारत की एकता और अखण्डता से खिलवाड़ करेगी?

मुख्यमंत्री ने हरदोई में कहा कि रामजन्मभूमि, रामपुर के सीआरपीएफ कैम्प और काशी में संकटमोचन मंदिर पर आतंकवादी हमले के वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी. रामजन्मभूमि पर हमला करने वाले दहशतगर्द सपा का झंडा लेकर गये थे और जब सपा की 2012 में सरकार आयी तो उन्होंने सबसे पहला फैसला आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का लिया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा, जिनकी सरकार में आतंकवाद को प्रेरित करने के लिये होड़ लगी रहती थी, एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिये आतंकवादियों को देश में प्रश्रय देते थे, उनके मुकदमों को वापस लेते थे, क्या उन लोगों से उम्मीद करते हैं कि वे आतंकवाद का मुकाबला करेंगे? आज हमारे सैनिक दुश्मन देश की सीमा में घुसकर आतंकवाद की कमर तोड़ रहे हैं. ऐसा इसलिये है क्योंकि देश के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता है.

योगी ने कहा कि जब मैंने बजरंग बली का नाम लिया तो सपा, बसपा और कांग्रेस में इतनी चिल्लाहट हो गयी. भगवान इन हरिद्रोहियों को सद्बुद्धि दे दे. जो लोग कल तक कहते थे कि हम राम और कृष्ण पर विश्वास नहीं करते. वे अब बजरंग बली की ताकत देखकर कहने लगे हैं कि हम भी तो बजरंग बली के भक्त हैं.

उन्होंने कहा 'मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या देश के अंदर रामद्रोही सरकार होनी चाहिये... क्या कृष्णद्रोही सरकार होनी चाहिये. हिन्दुओं को आतंकवादी ठहराने वाली सरकार होनी चाहिये. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने वाली सरकार होनी चाहिये? सपा, बसपा और कांग्रेस तो यही काम कर रही हैं.' मुख्यमंत्री ने रामपुर की जनसभा में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा प्रत्याशी आजम खान को 'कलंक' बताया.

उन्होंने कहा 'यह अकेली जया प्रदा की बात नहीं है. आजम खान ने पूरी नारी जाति का अपमान किया है और रामपुर इसका जोरदार जवाब देगा. यह रामपुर के कलंक को हमेशा के लिये राजनीति से बेदखल करने का काम भी करेगा. रामपुर को एक बार फिर रामपुर के अनुरूप ही बनाना है.' योगी ने लखीमपुर खीरी के निघासन में कहा कि यह देश मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है. पूरे देश के हर देशभक्त नागरिक के मन में बस मोदी का ही नाम है.

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव के तीसरे चरण में तय होगी यादव परिवार की किस्मत

यूपी: ओमप्रकाश राजभर ने कहा, 'बीजेपी नेतृत्व पर गुजरातियों ने कर लिया है कब्जा'

लोकसभा चुनाव 2019: चाचा-भतीजे की चुनावी अखाड़ा बनी उत्तर प्रदेश की 'सुहागनगरी' फिरोजाबाद

यूपी: योगी सरकार की मंत्री के बिगड़े बोल,- 'BSP में साहब दुनिया छोड़ गए, अब बीवी और गुलाम का राज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget