एक्सप्लोरर

गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: यूपी के सीएम योगी ने जांच के दिए आदेश, 45 दिन में मांगी रिपोर्ट!

नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने डेढ़ महीने यानि सिर्फ 45 दिन में इस घोटाले की जांच रिपोर्ट मांगी है. इसके बाद घोटाले के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी. गोमती रिवर फ्रंट पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था. इसके तहत लखनऊ में गोमती नदी के किनारों पर दीवार बनाकर तटों को सुंदर बनाने का काम हो रहा है. ये प्रोजेक्ट तय वक्त से काफी पीछे चल रहा है. कुछ ही दिन पहले सीएम योगी लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम और कई मंत्री भी मौजूद थे. सीएम यहां करीब 40 मिनट तक रहे. उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि उन्हें एक-एक पैसे का हिसाब चाहिए. सीएम योगी के साथ उनके कैबिनेट के कई मंत्री भी वहां पहुंचे थे. रीता बहुगुणा जोशी के साथ स्वाति सिंह भी गोमती रिवर फ्रंट पहुंची थीं. इस दौरान योगी ने करीब 40 मिनट अधिकारियों के साथ बैठक की. योगी ने रिवर फ्रंट के बजट को लेकर भी सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की थी. कहा जा रहा है कि उन्होंने यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर को कुछ आदेश भी दिए थे. सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ पूरे पार्क का चक्कर लगाया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक और समीक्षा की. अखिलेश राज में 16 नवंबर 2016 को इसका लोकार्पण हुआ था. यह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है. क्या है गोमती रिवर फ्रंट रिवर फ्रंट के तहत लखनऊ शहर के अंदर गोमती नदी के दोनों तटों का सौंदर्यीकरण, किनारे में जॉगिंग ट्रैक, किड्स प्ले एरिया, स्टेडियम, फव्वारा और लाइटिंग की व्यवस्था हैं. लखनऊ में कुड़िया घाट से लेकर लामार्टिनियर स्कूल तक 12.1 किलोमीटर का रिवरफ्रंट बना है. इसपर तीन हज़ार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. लन्दन के थेम्स नदी की तर्ज पर इसे बनाया जा रहा है. मार्च 2017 तक इसे पूरा होना था. हालांकि अभी भी यहां कुछ काम चल रहा है. क्या-क्या है गोमती नदी के किनारे ? गोमती नदी के किनारे जॉगिंग पार्क, वाल्किंग पार्क, चिल्ड्रन पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन, सायकिल ट्रैक, फ़ूड प्लाजा, फुटबॉल कोर्ट, फ्लावर शो, ओपन एयर थियेटर, एम्पीथियेटर भी बन रहा है. यहां देश का सबसे ऊंचा फाऊंटेन लगाने की भी तैयारी है. नदी में बोटिंग और रिवर राफ्टिंग भी हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका- सौरव दास की जमानत देने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
आशुतोष रांका- सौरव दास की जमानत देने के लिए मजिस्ट्रेट को धमकी, दर्ज हुई FIR
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget