एक्सप्लोरर

यूपी: रैली के दौरान मंच पर नाराज हुए सीएम योगी, बीजेपी प्रत्याशी को लगाई फटकार

दरअसल योगी जब भाषण के लिए डायस पर पहुंचे तो कौशांबी से बीजेपी उम्मीदवार विनोद सोनकर फोटो खिंचवाने के लिए उनके पीछे खड़े हो गए. योगी का ध्यान भटका और उन्होंने हजारों समर्थकों के सामने ही विनोद सोनकर को डांट दिया.

नई दिल्ली: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भरे मंच पर बीजेपी उम्मीदवार विनोद सोनकर को फटकार लगा दी. योगी प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रचार के लिए पहुंचे थे. मंच पर बैठने के लिए नेताओं में होड़ लगी थी, योगी जब भाषण के लिए डायस पर पहुंचे तो कौशांबी से बीजेपी उम्मीदवार विनोद सोनकर फोटो खिंचवाने के लिए उनके पीछे खड़े हो गए. योगी का ध्यान भटका और इन्होंने हजारों समर्थकों के सामने ही विनोद सोनकर को डांट दिया.

नाराज योगी का गुस्सा देखकर सुरक्षा गार्ड ने भी पीछे खड़े विनोद सोनकर को धकेल कर वहां से हटा दिया. योगी मंच को लेकर नाराज हुए थे.

योगी ने अपने भाषण में कहा, 'पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की बात हो या फिर विकास के क्षेत्र की बात हो, हर जगह विकास दिख रहा है.'

उन्होंने कहा, 'आज भारत की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह के खिलवाड़ की छूट नहीं दी जा रही है.'

योगी ने कहा कि 26 मई 2014 को जब नरेन्द्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली थी, उस वक्त उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार किसी व्यक्ति, किसी मजहब या किसी धर्म के लिए नहीं होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्ग. गरीब, किसान, महिला, युवा और हर तबके लिए काम करेगी. उन्होंने कहा कि अगर मोदी से पहले की सरकारों को गरीबों की चिन्ता होती तो मोदी के आने के बाद गरीबों का बैंक खाता खुलवाने का काम नहीं होता.

योगी बोले, 'राजीव गांधी कहते थे कि अगर हम सौ रूपये भेजते हैं तो गरीबों तक दस रूपये पहुंचते थे. सत्ता के दलाल गरीबों का हक खा जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. जो भी पैसा सरकार द्वारा दिया गया है, वो गरीबों के खातों में सीधे पहुंचता है.'

2014 में क्या रहा था हाल प्रतापगढ़ लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश में आती है जो कि लोअर दोआब इलाके में आता है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपना दल के कुंवर हरिवंश सिंह ने 3 लाख 75 हजार 789 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 68 हजार 222 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी रहे थे जिन्होंने 2 लाख 07 हजार 567 वोट हासिल किये थे. कांग्रेस पार्टी के राजकुमारी रत्ना सिंह 1 लाख 38 हजार 620 वोट पाकर तीसरे तो समाजवादी पार्टी के प्रमोद कुमार सिंह पटेल 1 लाख 20 हजार 107 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

गोरखपुर: पीएम मोदी को आईना भेजा है, वे पहचान लें उनका असली चेहरा कौन सा है- भूपेश बघेल

वाराणसी: अजय राय ने भरा पीएम मोदी के खिलाफ पर्चा, दूसरी बार दे रहे हैं टक्कर

अब यूपी में बाहुबलियों को उलटा लटकाकर सीधा करने का काम किया जाता है- अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019: अतीक अहमद को वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिली पैरोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget