एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे शुक्रवार को, 60 लाख छात्रों का आएगा रिजल्ट

इलाहाबाद: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास के नतीजे कल नौ जून को बोर्ड के हेडक्वार्टर इलाहाबाद से जारी किए जाएंगे. दुनिया के सबसे बड़े एजूकेशनल बोर्ड का दर्जा रखने वाला यूपी बोर्ड इस बार तकरीबन साठ लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट घोषित करेगा. इस बार के इम्तहान के लिए दसवीं क्लास में चौंतीस लाख चार हजार और बारहवीं क्लास क्लास छब्बीस लाख छप्पन हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था.

60 लाख स्टूडेंट्स में से 26 लाख लडकियां

इम्तहान के लिए आवेदन करने वाले तकरीबन साठ लाख स्टूडेंट्स में से छब्बीस लाख के करीब लडकियां हैं. यह लगातार तीसरा मौका होगा, जब दसवीं और बारहवीं के नतीजे एक साथ ही जारी किये जाएंगे. रिजल्ट के साथ ही दसवीं और बारहवीं दोनों ही क्लास में कामयाब होने वाले टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. पिछले साल दसवीं और बारहवीं दोनों ही क्लास में 87 फीसदी छात्रों को कामयाबी मिली थी.

योगी राज में बोर्ड का रिजल्ट किस तरह आएगा, इसे लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. हालांकि सीएम योगी की अगुवाई में बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही बोर्ड के इम्तहान शुरू हो गए थे. दावा किया जा रहा है कि नक़ल में सख्ती की वजह से इस बार ज़्यादा स्टूडेंट्स ने बीच में ही इम्तहान छोड़ दिया था.

दोबारा चेक कराई गई 90% से ऊपर वालों की कॉपियां

इस बार दसवीं और बारहवीं क्लास के तकरीबन छह लाख स्टूडेंट्स ने बीच में इम्तहान छोड़ा था. हालांकि बोर्ड सभी स्टूडेंटन्स के रिजल्ट जारी करता है. बिहार बोर्ड के नतीजों से सबक लेते हुए यूपी बोर्ड ने इस बार नब्बे फीसदी से ज़्यादा नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स की कॉपियां दोबारा चेक कराई हैं.

रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले इस बार का रिजल्ट तकरीबन पचीस दिन की देरी से जारी किया जा रहा है. यूपी में विधानसभा चुनाव की वजह से इस बार के इम्तहान सोलह मार्च से शुरू होकर इक्कीस अप्रैल तक चले थे. हालांकि दसवीं के इम्तहान इकतीस मार्च को ही ख़त्म हो गए थे. हालांकि लैपटॉप और टैबलेट की स्कीम ख़त्म हो जाने में स्टूडेंट्स में कुछ सालों पहले जैसा उत्साह नहीं है.

बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी मार्कशीट

इस बार नक़ल रोकने को लेकर बड़े-बड़े दावे किये गए थे, लेकिन इम्तहान के दौरान तमाम शहरों में सरेआम नक़ल होने की तस्वीरें सामने आई थीं. नतीजे कल नौ जून को दोपहर साढ़े बारह बजे इलाहाबाद में बोर्ड के हेडक्वार्टर से जारी किये जाएंगे. सभी स्टूडेंट्स की मार्कशीट नतीजे घोषित होने के कुछ देर बाद ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget