एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती ने सपा से गठबंधन कर किया नारी मर्यादा का हनन- सुरेंद्र सिंह

अकसर विवादित बयान देने वाले सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता मिले या ना मिले, जिसने अपने पैरों तले प्रतिष्ठा को रौंदा हो, उस पार्टी और उसके लोगों से समझौता करके मायावती ने यह प्रमाणित कर दिया है कि प्रतिष्ठा और स्वाभिमान उन्हें स्पर्श भी नहीं करता.

बलिया: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है नेताओं और पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इसी कड़ी में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है. विधायक का कहना है कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके मायावती ने नारी मर्यादा का हनन किया है.

बैरिया से विधायक सिंह ने बुधवार को कहा, 'मायावती ने लाभ लेने के लिये वह काम किया है, जो मानवीय जीवन जीने वाला कोई व्यक्ति नहीं कर सकता.'

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ायीं, उन्हीं के साथ गले मिलकर मायावती ने नारी मर्यादा का हनन और हत्या की है.

अकसर विवादित बयान देने वाले सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता मिले या ना मिले, जिसने अपने पैरों तले प्रतिष्ठा को रौंदा हो, उस पार्टी और उसके लोगों से समझौता करके मायावती ने यह प्रमाणित कर दिया है कि प्रतिष्ठा और स्वाभिमान उन्हें स्पर्श भी नहीं करता.

उन्होंने कहा कि मायावती को केवल पद और लाभ ही प्रभावित करता है, चाहे कोई अपशब्द बोले अथवा कुछ भी कर दे.

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा नेता साधना सिंह ने भी सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मायावती के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था. उन्होंने कहा था, "हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष. इनको तो अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता. जिस महिला का इतना बड़ा चीर हरण हुआ, उसने कुर्सी पाने के लिए अपना सारा सम्मान बेच दिया. ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं."

उन्होंने कहा था, ‘‘वह महिला नारी जात पर कलंक हैं. जिस महिला की आबरू को बीजेपी के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए, अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान पी लिया. ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है. वह ना नर है, ना महिला है उसकी गिनती किस श्रेणी में करनी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget