एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

साल 2017 में उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए.

रायबरेली/उन्नाव: रायबरेली में रविवार को एक बेकाबू ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें उन्नाव रेप मामले की पीड़िता युवती, उसके रिश्तेदार और वकील बैठे हुए थे. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए. रेप मामले के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को पिछले साल 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था.

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि पीड़िता युवती और उसकी दो रिश्तेदार अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद उसके (पीड़िता के) चाचा से मिलने जा रहे थे. घटना के बाद पीड़िता की एक करीबी रिश्तेदार की जिला अस्पताल में मौत हो गयी जबकि दूसरे को लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.

लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी. युवती और उसके वकील की हालत गंभीर है तथा लखनऊ में ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की गयी थी लेकिन गनर रविवार को उनके साथ नहीं था. इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा,"घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है. इस पर फतेहपुर जिला का पंजीकरण प्लेट हैं."

बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

घटना के कुछ घंटे के बाद, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह युवती को जान से मारने की साजिश हो सकती है. उन्होंने रविवार की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के तीन विधानपार्षद ट्रामा सेंटर गए और युवती तथा उनके परिवार की हालत की जानकारी ली. यादव ने एक बयान में कहा,"रायबरेली में उन्नाव पीड़िता के साथ घटी घटना एक गंभीर मामला है और इस घटना के पीछे उसकी हत्या की मंशा रही होगी."

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर घायलों से मिलने गयीं यूपी कांग्रेस की नेता अराधना मिश्रा ने बताया,"पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है और वकील वेंटिलेटर पर हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक को ट्रामा सेंटर लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया."

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि ट्रक तेज गति से जा रहा था. उन्होंने कहा,"बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी. इसी बीच ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने कार में टक्कर मार दी." घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला.

उल्लेखनीय है कि एक लड़की ने वर्ष 2017 में उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था. इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था. लड़की द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश किए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget