एक्सप्लोरर

चिट्ठी विवाद: गिरिराज सिंह की दो टूक, कहा- संघ की कीमत पर सत्ता से समझौता नहीं

गिरिराज ने कहा कि ''जेडीयू से सरकार टूटने जैसी बात नहीं है. अभी सरकार ने कहा है कि हम जांच करेंगे, आगे का फिर देखेंगे लेकिन संघ के ऊपर ये जो बातें आई उभरकर इससे एक एक कार्यकर्ता के मन में आक्रोश है.''

पटना: बिहार पुलिस की विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) के एक अधिकारी द्वारा आरएसएस, उसके अन्य संगठनों और इनसे जुड़े पदाधिकारियों की जानकारी एकत्रित करने के फरमान को लेकर उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके कारणों को लेकर अब कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सरकार के लिए शर्मनाक बात है.

गिरिराज सिंह ने कहा, ''कार्यकर्ताओं के अंदर आक्रोश है और इन्हें लेकर ही हम सत्ता में हैं. 1977 में जब वाजपेयी जी सरकार में थे, दोहरी सदस्यता के नाम पर हम सरकार से अलग हो गए.'' उन्होंने कहा, ''संघ मेरा मातृ संगठन है, हम सब संघ के स्वयंसेवक हैं. संघ के कॉस्ट पर मैं कोई सत्ता नहीं चाहता.''

गिरिराज ने कहा कि ''जेडीयू से सरकार टूटने जैसी बात नहीं है. अभी सरकार ने कहा है कि हम जांच करेंगे, आगे का फिर देखेंगे लेकिन संघ के ऊपर ये जो बातें आई उभरकर इससे एक एक कार्यकर्ता के मन में आक्रोश है.'' उन्होंने कहा कि ''सरकार में रहते अगर किसी ने शरारत की तो वो सरकार के लिए शर्मनाक बात है, ये चिठ्ठी सरकारी महकमे की है या नहीं, सरकार ये बात कहे चाहे सुशील मोदी हों या जो भी हो.''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ''सुशील मोदी को ये बता देना चाहिए कि किसने शरारत की. अगर सरकार के किसी मुलाजिम ने शरारत की तो उसको सस्पेंड करना चाहिए, अगर किसी और व्यक्ति ने ऐसा किया है तो उसपर केस किया जाना चाहिए.''

क्या लिखा था स्पेशल ब्रांच का चिट्ठी में? दरअसल, 28 मई को पटना के एसपी (स्पेशल ब्रांच) ने डिप्टी एसपी (स्पेशल ब्रांच) को एक चिट्ठी लिखी थी. इसमें कहा गया था कि आरएसएस और उससे जुड़े 19 सहयोगी सगंठनों के पदाधिकारियों का नाम, पता, फोन नंबर और पेशे का ब्यौरा एक हफ्ते के अंदर जुटाया जाए. पदाधिकारियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष या संयुक्त सचिव और ऐसे ही दूसरे पदभार संभाल रहे लोगों का ब्यौरा मांगा गया.

इस चिट्ठी में आरएसएस के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण समिति, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, हिंदू राष्ट्र सेना, राष्ट्रीय सेविका समिति, शिक्षा भारती, दुर्गा वाहिनी, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय रेलवे संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ, हिंदू महासभा, हिंदू युवा वाहिनी और हिंदू पुत्र संगठन का नाम शामिल हैं.

TMC की शहीद दिवस रैली में शामिल होंगे जेडीयू नेता प्रशांत किशोर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget