एक्सप्लोरर

उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

दौनेरिया की पत्नी का कल रात 11 बजे के आसपास पुलिस की फर्स्ट रिस्पांस वाहन सेवा के डायल 100 पर फोन आया था कि उसके पति नशे की हालत में उसे गाली-गलौज दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.

भोपाल: केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने पत्नी से हुए विवाद के बाद कथित तौर पर पुलिस वाहन में अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में कंपनी कमांडर रैंक के अधिकारी थे.

कमला नगर पुलिस थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया, अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद राम मोहन दौनेरिया (32) ने कल मध्यरात्रि के आसपास अपनी सर्विस पिस्तौल से सिर में गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वह उमा भारती के पीएसओ थे और अपने परिवार के साथ शहर के नेहरू नगर में रहते थे.

मालवीय ने बताया कि दौनेरिया की पत्नी का कल रात 11 बजे के आसपास पुलिस की फर्स्ट रिस्पांस वाहन सेवा के डायल 100 पर फोन आया था कि उसके पति नशे की हालत में उसे गाली-गलौज दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.

मालवीय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद डायल 100 उनके घर पहुंची और इस दंपति से बात कर दोनों को समझाया कि विवाद न करें. हालांकि, डायल 100 के कर्मियों के समझाने का उन पर कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद उसकी पत्नी ने कहा कि वह पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगी.

मालवीय ने बताया कि बाद में इस दंपति को कमला नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए डायल 100 वाहन में लाया जा रहा था, तभी आधे रास्ते में दौनेरिया ने अपनी सर्विस पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली. उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसी बीच, जब पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) धर्मवीर सिंह यादव से पूछा गया कि क्या राम मोहन दौनेरिया उमा भारती के पीएसओ थे, तो उन्होंने कहा, ‘‘हां, वह उनकी सुरक्षा में तैनात थे.’’ वहीं, भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दौनेरिया मध्यप्रदेश पुलिस की एसएएफ में कंपनी कमांडर रैंक के अधिकारी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget