एक्सप्लोरर

नेपाल भाग रहा युगांडा का संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट देख हैरत में पड़े अधिकारी

सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल भागने की फिराक में युगांडा के एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके पास से फर्जी पासपोर्ट मिला है. उस पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली की नकली स्टाम्प लगा देख अधिकारी भी हैरत में रह गए.

महाराजगंज: सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल भागने की फिराक में युगांडा के एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके पास से फर्जी पासपोर्ट मिला है. उस पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली की नकली स्टाम्प लगा देख अधिकारी भी हैरत में रह गए.

महराजगंज के भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर इमिग्रेशन विभाग को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब एक विदेशी नागरिक फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाल भागने की फिराक था. आव्रजन विभाग की टीम ने जब उसके पासपोर्ट की जांच की तो पता चला कि उसका पासपोर्ट फर्जी था.

पासपोर्ट पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली का जो स्टाम्प लगा था, वो भी जांच में फर्जी निकला. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विदेशी नागरिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 468, 471, 419, 420, 467 और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है.

आरोपी नागरिक युगांडा का रहने वाला है. जो 2015 में भारत आया था और फर्जी पासपोर्ट और फर्जी स्टाम्प पर भारत से नेपाल भागने के फिराक में था. पुलिस के पूछताछ में पकड़े गए आरोपी शिवानिया वेन ने बताया कि उसका पासपोर्ट 2017 में गायब हो गया था. इसके बाद उसने अपने मिलते-जुलते नाम और शक्ल के व्यक्ति का फर्जी पासपोर्ट अपने देश से मंगाया और उस पासपोर्ट पर फर्जी स्टाम्प लगाकर नेपाल जाने की योजना बना ली थी.

इमिग्रेशन विभाग की जांच में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली की आरिवेल का स्टाम्प भी फर्जी निकला. आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर पकड़े गए विदेशी युवक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और विदेशी अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget