एक्सप्लोरर

यूपी: पति को फर्जी एनकाउंटर में मारने की धमकी देकर महिला के साथ दो पुलिसवालों ने किया रेप

यूपी के एटा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस के दामन पर एक बार फिर दाग लगा दिया है. इस प्रकरण के सामने आने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

एटा: यूपी के एटा जिले की एक महिला ने दो दरोगाओं पर रेप का आरोप लगाया है. आरोप है कि एटा के अवागढ़ थाने में तैनात दो दरोगा, महिला के पति को मुठभेड़ में मार देने की धमकी देकर उसके साथ लगातार रेप करते रहे. फिलहाल दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैली हुई है.

यूपी के एटा जिले में अवागढ़ थाना इलाके में रहने वाले एक युवक के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. ये युवक इस वारंट को निरस्त कराने के लिए पैसों की खातिर मजदूरी करने दिल्ली चला गया.

दूसरी ओर अवागढ़ थाने में तैनात एक दरोगा युवक के घर पर बार-बार दबिश देने लगा. इस दौरान उसने युवक की पत्नी का नंबर भी ले लिया. आरोप है कि पूछताछ के बहाने उसने अपने कमरे पर युवक की पत्नी को बुलाया और रेप किया.

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की वीडियो भी बना ली जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी है कि करीब 5 महीने से दरोगा लगातार रेप कर रहा था और विरोध करने पर पति को एनकाउंटर में जान से मारने की धमकी देता था.

आरोप है कि इस दौरान आरोपी दरोगा के एक साथी दरोगा ने भी पीड़ित महिला की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर रेप किया. इस बाद वह भी धमकी देकर युवती का शोषण करता रहा. जब युवक दिल्ली से लौटा तो पीड़िता ने उसे आपबीती बताई.

पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत करने का मन बना लिया तो इसकी भनक आरोपियों को लग गई. इसके बाद दोनों आरोपियों ने पीड़ितों को बुलाया और खाली स्टांप पेपर्स पर अंगूठे लगवा लिए. पीड़ित युवक अपनी पत्नी के साथ अधिकारियों के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की.

अपर पुलिस अधीक्षक एटा संजय कुमार ने मामले की जांच जलेसर के सीओ गुरमीत सिंह को सौंपी. जांच के बाद अवागढ़ थाने में पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर उक्त दोनों दरोगाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 120बी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने दोनों आरोपी दरोगाओं को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 30 जून से बारिश के आसार, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 30 जून से बारिश के आसार, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR
Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर सियासी घमासान, BJP ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस ने सरकार से पूछे सवाल
यमुना जल समझौते पर सियासी घमासान, BJP ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस ने सरकार से पूछे सवाल
रामलला के दर्शन करने जा रहे UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, पुलिस और नेताओं के बीच बातचीत
रामलला के दर्शन करने जा रहे UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, पुलिस और नेताओं के बीच बातचीत

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget