एक्सप्लोरर

वाराणसी: मंडुआडीह स्टेशन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो शव मिलने से हड़कंप

वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो शव मिले हैं. ये ट्रेन मुंबई से प्रवासी श्रमिकों के लेकर निकली थी। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है

वाराणसी। वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर मुंबई से चलकर मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो लोग मृत मिले. सूचना मिलने पर शव उतारने के लिए पूरी तैयारी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिला प्रशासन और जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची. आपको बता दें कि घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ट्रेनें गलत रुट पर चलने के कारण कई घंटे विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं. इस बीच भूख औऱ प्यास के कारण श्रमिकों की स्थिति बिगड़ जा रही है.

मंडुआडीह स्टेशन पर बुधवार को मुंबई से चलकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 2 लोगों के अलग-अलग बोगियों में मृत मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 01770 बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची. इसी दौरान एक मृत व्यक्ति के परिजन रोने लगे. यह देख मौके पर आरपीएफ पहुंची. मृत व्यक्ति के शरीर को छूने को कोई भी व्यक्ति तैयार नहीं था. उसकी शिनाख्त दशरथ प्रजापति 30 वर्ष दिव्यांग के रूप में हुई है.

भाई लालमनी ने बताया कि हमे जौनपुर के लालपुरा बदलापुर जाना था. प्रयागराज से ट्रेन चली तो भाई दशरथ की तबीयत खराब होने लगी मंडुआडीह स्टेशन पर पहुंचने पर उन्हें जगाया तो वह जगे ही नहीं. इसी ट्रेन में पीछे की बोगी में एक और व्यक्ति का शव मिला जिसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून निकला था. मृत व्यक्ति के शरीर पर क्रीम कलर का हाफ पैंट, चेकदार शर्ट व बगल में मोबाइल रखी हुई थी. मौके पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget