एक्सप्लोरर

आरएसी का टिकट था तो मांगी टीटी से सीट, रात हुई तो करने लगा छेड़खानी

जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में सीट देने के बहाने छात्रा से टीटी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. छात्रा के शोर मचाने पर यात्रियों ने ट्रेन को कानपुर स्टेशन पर ट्रेन को रुकवा दिया, जहां यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने टीटी को गिरफ्तार कर लिया.

आगरा: जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में सीट देने के बहाने छात्रा से टीटी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. छात्रा के शोर मचाने पर यात्रियों ने ट्रेन को कानपुर स्टेशन पर ट्रेन को रुकवा दिया, जहां यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने टीटी को गिरफ्तार कर लिया. उधर आगरा रेल मंडल प्रशासन ने टीटी को निलंबित भी कर दिया है. पीड़िता के मुताबिक, वह बलिया की रहने वाली है और वह 10-11 जुलाई की रात को जयपुर जाने के लिए इलाहाबाद से ट्रेन संख्या 12403 के स्लीपर कोच में चढ़ी. लेकिन आरएसी का टिकट होने के कारण उसने आगरा रेल मंडल के कोच कंडक्टर नानक सिंह से सीट मांगी, जिस पर उसने स्लीपर कोच में टीटी वाली एस-5 नंबर की सीट दे दी. पीड़िता का आरोप है कि देर रात टीटी भी उसी सीट पर आ गया और उससे छेड़खानी शुरू की. कुछ देर वह शांत रही, लेकिन हरकते बढ़ने पर पीड़िता ने शोर मचा किया. इसके बाद यात्रियों ने टीटी को पकड़ लिया और हंगामा किया. देर रात जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के कानपुर स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी बुला ली. पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज टीटी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में आरोपी को थाने से जमानत मिल गई, लेकिन ट्रेन में छात्रा से छेड़छाड की जानकारी मिलने पर आगरा रेल मंडल प्रशासन ने आरोपी टीटी को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. आगरा रेल मंडल के डीसीएम डॉ. संचित त्यागी ने कहा कि टीटी पर ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ का आरोप है. विभागीय कार्रवाई की गई है. मामले की विभागीय स्तर से जांच भी की जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget