एक्सप्लोरर

दस बड़ी बातें: पार्टी के झगड़े में बेटे अखिलेश के सामने झुके पिता मुलायम?

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के घरेलू दंगल में आज सियसत के पहलवान मुलायम सिंह यादव अपने बेटे के सामने 'चित' होते नजर आए. परिवार के झगड़े के बीच आज मुलायम सिंह यादव दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली में मुलायम सिंह यादव की शिवपाल यादव और अमर सिंह के साथ बैठक जारी है. मुलायम ने अपने बयानों से परिवार में जारी कलह पर बेटे के सामने झुकने के संकेत दिए.

पहली- मुलायम आज ही लखनऊ से दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली आने से पहले आज सुबह ही मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे. इस दफ्तर पर फिलहाल अखिलेश यादव गुट का कब्जा है.

दूसरी- लखनऊ में मुलायम ने अपने समर्थकों से कहा कि आप चुनाव की तैयारी कर लीजिए, जिसे टिकट मिला है वो चुनाव लड़ेगा. अखिलेश गुट के साथ समझौते की गुंजाइश के बारे में पूछे जाने पर मुलायम बोले, जब कोई विवाद ही नहीं है तो कैसा समझौता?

तीसरी- सूत्रों के मुताबिक मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके पास कुछ नहीं है और सिर्फ गिनती के विधायक समर्थन में हैं. मुलायम ने कहा कि अखिलेश उनका बेटा है, ऐसे में वो क्या कर सकते हैं?

चौथी- मुलायम ने अखिलेश के दो महीने के अध्यक्ष बने रहने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. दो महीने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘’मैं बेवकूफ हूं क्या?’’

पांचवीं- रामगोपाल यादव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मान लें. साथ ही उन्होंने मुलायम-अखिलेश के बीच मचे घमासान के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है. रामगोपाल ने कहा कि अमर सिंह अखिलेश यादव को हराने के लिए साजिश रच रहे हैं. रामगोपाल ने अमर सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि कुछ लोग तांत्रिकों के साथ मिलकर अखिलेश के खिलाफ साज़िश कर रहे हैं.

छठी- अमर सिंह ने कहा कि मैं नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का प्रतिनिधि हूं. जो मैं कर रहा हूं वो नेता जी के कहने पर ही कर रहा हूं. मुझसे शिवपाल सिंह यादव ने कुछ भी नहीं कहा.

सातवीं- मुलायम और अमर सिंह कल यानि सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब चुनाव आयोग पहुंच कर अखिलेश खेमे के उन हलफनामों का जवाब दे सकते हैं, जिसमें पार्टी के 90 फीसद विधायकों, सांसदों और एमएलसी के साथ होने का दावा किया गया था.

आठवीं- मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल यादव कल सात कार्टन में डेढ़ लाख पन्नों के दस्तावेज लेकर आयोग पहुंचे थे. चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से सारे दस्तावेज कल तक देने के लिए कह रखा है. इससे पहले मुलायम ने चुनाव आयोग को चिट्टी लिखकर चुनाव चिन्ह साइकिल पर दावा ठोका था.

नौंवीं- इससे पहले दो जनवरी को मुलायम सिंह यादव ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर पूरे विवाद की जानकारी और पार्टी पर अपने अधिकार के सबूत दिए थे. उस बैठक में मुलायम के साथ शिवपाल यादव, अमर सिंह और जया प्रदा मौजूद थीं.

दसवीं- इस सब के बीच पार्टी के कुछ बड़े नेता दोनों खेमों में अब भी सुलह की कोशिश कर रहे हैं. इनमें आजम खान भी शामिल हैं. लेकिन इन नेताओं की कोशिशों का असर फिलहाल तो होता नहीं दिख रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget