एक्सप्लोरर

जंतर-मंतर पर धरना देकर बिहार को शर्मसार करेंगे तेजस्वी: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''राज्य सरकार ने जब मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी और जब सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर दोषियों को सजा दिलाने के लिए तत्पर है, तब इस पर राजनीति करने की कोई जगह नहीं बचती.''

पटना: मुजफ्फरपुर शेल्टर हाऊस कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने 4 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ धरना देने का एलान किया है. अब इस पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने निशाना साधा है. सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने जब मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर दोषियों को सजा दिलाने के लिए तत्पर है, तब इस पर राजनीति करने की कोई जगह नहीं बचती. फिर भी अगर तेजस्वी यादव दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देना चाहते हैं, तो वे केवल बिहार को शर्मसार करेंगे.

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''राज्य सरकार ने जब मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी और जब सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर दोषियों को सजा दिलाने के लिए तत्पर है, तब इस पर राजनीति करने की कोई जगह नहीं बचती. फिर भी अगर तेजस्वी यादव दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देना चाहते हैं, तो वे केवल बिहार को शर्मसार करेंगे. इस मुद्दे पर वे साइकिल रैली का हस्र पहले ही देख चुके हैं. पोस्टर ब्याय बनने के लिए कोई शंकर का रूप धर रहा है, कोई धरना देने वाला है.''

सुशील मोदी ने कहा, ''राज्य के सभी महिला अल्पावास केंद्रों की जांच का जिम्मा स्वयं राज्य सरकार ने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) को सौंपा था. उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी भी सरकार ने ही दर्ज करायी थी. मामला सीबीआई को सौंपने से पहले 10 लोगों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी. जांच की मानीटरिंग के लिए हाई कोर्ट से आग्रह किया जाएगा. पीड़ित बालिकाओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में विपक्ष का कोई रोल नहीं रहा.''

सूशील मोदी ने अपने एक दूसरे ट्वीट में कहा, ''लालू प्रसाद और मुलायम सिंह यादव जैसे नेताओं को बताना चाहिए कि कांग्रेस से नजदीकियों के बावजूद पिछले 27 साल से वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिला सके. वे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली उस एनडीए सरकार के खिलाफ गोलबंदी करते रहे, जिसने लोकसभा में 123 वां संविधान संशोधन बिल पारित करा कर ऐतिहासिक कदम उठाया. आने वाली नस्लें पिछड़ों-दलितों को धोखा देने वालों को भी याद रखेंगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget