एक्सप्लोरर

गरीब सवर्ण आरक्षण: आरजेडी का रुख सही, कुछ प्रावधानों को लेकर विरोध- तेजस्वी यादव

केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बड़ी-बड़ी बात करने से काम नहीं चलता बल्कि काम करके दिखाना पड़ता है.

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सवर्ण जाति में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को लेकर अपनी पार्टी आरजेडी के रुख को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि उनका विरोध इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से पारित विधेयक के कुछ प्रावधानों को लेकर है. तेजस्वी ने ट्विटर पर 'तेजस्वी की चौपाल' के दौरान कहा कि सवर्ण में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को जो 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, क्या इसे दिए जाने के पूर्व कोई सर्वेक्षण कराया गया है. इसका क्या आधार है. क्या इसको लेकर किसी आयोग का गठन किया गया या फिर ऐसे आयोग ने कोई रिपोर्ट दी है. उन्होंने कहा कि सदियों से चली आ रही वर्ण व्यवस्था के सवर्णों के प्रतिनिधित्व के तहत यह आरक्षण दिया गया. इससे गरीब सवर्ण को लाभ नहीं मिल पाएगा.

आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने को सही ठहराते हुए केंद्र के इस फैसले के खिलाफ अपनी पार्टी के रुख पर सवाल उठाए जाने के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि रघुवंश जी ने पूछा है कि पांच एकड़ वाले कौन गरीब हैं. वह खुद ही सवाल उठा रहे हैं. कहां विरोध है.

केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बड़ी-बड़ी बात करने से काम नहीं चलता बल्कि काम करके दिखाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि जो जितना जोर से बोले यह जरूरी नहीं वह करके दिखाएगा इसलिए लोग खासतौर पर बिहारवासी सतर्क रहें.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को पूरा करना चाहिए था. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के दौरान संवैधानिक संस्थानों को पंगु बना दिए जाने का आरोप लगाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के निष्पक्ष कराए जाने की मांग की.

इस बीच बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी या तेज प्रताप सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और इसीलिए यह राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जो चौपाल तेजस्वी ने आज लगाई हैं, वह गांव की गलियों में जाकर लगानी चाहिए थी.

गौरतलब है कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी ने सवर्ण आरक्षण को लेकर संसद में जो रुख अपनाया गया था, उस पर पार्टी के भीतर विचार हो रहा है. उन्होंने कहा था कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी सवर्णों के समर्थन में बोलते रहे हैं. पहले पार्टी के घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया गया था. लोगों (पार्टी के नेताओं) ने जाना नहीं और देखा नहीं. सभी पार्टियों ने इस आरक्षण का समर्थन कर दिया और इन लोगों को ठग लिया.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है. ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget