एक्सप्लोरर

प्यारे चाचा, वित्त आयोग को काहे इनडायरेक्टली कह रहे हैं, पीएम को उनके भाषण सुनाइए: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि प्यारे चाचा, वित्त आयोग को काहे इंडिरेक्ट्ली कह रहे है? प्रधानमंत्री जी ने भरी-दुपहरी में भरी सभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा और दावा किया था क्या आप नहीं जानते?

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि हमने लगातार केन्द्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की है. बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य का अंश घटेगा जिससे राज्य को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही बाहरी संसाधनों तक पहुंच बढ़ेगी, निजी निवेश को कर छूट और रियायतों के कारण प्रोत्साहन मिलेगा. रोजगार के अवसर पैदा होंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा. नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा एक ब्लॉग शेयर किया है.

अब इसपर लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कूमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि क्या आप नहीं जानते हैं कि पीएम मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''प्यारे चाचा, वित्त आयोग को काहे इंडिरेक्ट्ली कह रहे है? प्रधानमंत्री जी ने भरी-दुपहरी में भरी सभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा और दावा किया था क्या आप नहीं जानते? सीधे उनको लिखिये, उनके भाषण सुनाइये जैसे आप 15 लाख काले धन वाला चलाते थे। पब्लिक है सब जानती है।''

तेजस्वी यादव ने एक और ट्वीट किया. उन्होंने एक बार फिर नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने हमारा जनादेश चोरी कर लिया अब हमारी विशेष राज्य की मांग के बहाने बीजेपी पर प्रेशर पॉलिटिक्स करना चाह रहे है. उन्होंने लिखा, ''आपने हमारा जनादेश चोरी कर लिया अब हमारी विशेष राज्य की माँग के बहाने बीजेपी पर प्रेशर पॉलिटिक्स करना चाह रहे है। कुछ विकासवा कीजियेगा या नहीं या हरदम सहयोगियों संग ई ब्लैकमेलिंग वाला खेला ही चलता रहेगा? आपने विशेष राज्य के मुद्दे पर मेरे पहले वाले पत्र का जवाब आज तक नहीं दिया।''

बता दें कि नीतीश कुमार, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते रहे हैं. महागठबंधन से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साधते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज भी नहीं? SHO लाइन हाजिर, DSP पर एक्शन
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
गुलाब नबी आजाद और रविंद्र रैना के पास क्यों हैं सरकार बंगले? J&K कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget