एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- छलात्कारी ही बलात्कारियों को दे रहे संरक्षण

तेजस्वी यादव ने होटल मौर्या में (जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार) में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश ने जो बिहार की जनता से वादा किया था, वो पूरा नही हुआ है.

पटना: तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अपराध और गैंगरेप जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही उन्होंने एनआरसी बिल पर कहा कि हमारा स्टैंड पहले से ही क्लीयर था. हम एनआरसी का विरोध करते हैं. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश ने जो बिहार की जनता से वादा किया था, वो पूरा नही हुआ है तो सीएम किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे.

तेजस्वी ने कहा कि ''एनआरसी बिल का सपोर्ट करके नीतीश कुमार ने सिद्ध कर दिया है कि वह पलटू राम है.'' तेजस्वी यादव ने दिल्ली की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि जो भी घटना घटी है वो काफी दुखद है. तेजस्वी यादव ने होटल मौर्या में (जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार) में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन किया. बैठक में आगामी 10 दिसम्बर को होने वाले राष्ट्रीय परिषद की बैठक और खुले अधिवेषन में प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई. कार्यकारिणी में होने वाली बैठक के सभागार का नामकरण जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर 'जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार' किया गया है.

तेजस्वी ने कहा, ''एक तरीके से जो छलात्कारी हैं बलात्कारियों का संरक्षण कर रहें हैं. बिहार में अपराधियों का बोलबाला है. उपमुख्यमंत्री सफ़ारी में घूम रहें हैं और मुख्यमंत्री हरियाली यात्रा पर हैं. हैदराबाद के बाद बक्सर में वैसी ही घटना हुई और उसके बाद समस्तीपुर में. उसके बाद मुज़फ़्फ़रपुर में भी यही सुनने को मिला है.'' उन्होंने कहा कि ''हमने सीएम को पहले भी सलाह दी थी कि हरियाली यात्रा से पहले आप अपराध रोको अभियान पर जाते. बेरोज़गारी यात्रा करते. ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार की जो पूंजी रह गयी है वो सिर्फ़ बलात्कार, हत्या और लूटपाट है.''

एनआरसी के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि "हम शुरू से इसके विरोध में थे लेकिन जो इसके साथ थे आज वो भी चुप हैं. नीतीश कुमार जी को जवाब स्पष्ट करना चाहिए. नीतीश आज फिर कहीं न कहीं स्वार्थ के लिए पलटी मार गए. नीतीश कुमार को अपनी कुर्सी की चिंता है.'' उन्होंने कहा कि ''दिल्ली अग्निकांड दुखद है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget