एक्सप्लोरर

यूपी: सावन में पीएम मोदी कर सकते हैं राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास, ट्रस्ट के सदस्य ने कही बड़ी बात

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद ने राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने दावा किया कि सावन के महीने पीएम इसकी शुरुआत कर सकते हैं.

प्रयागराज. अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सावन के महीने में हो सकती है. मंदिर के औपचारिक शिलान्यास कार्यक्रम में चातुर्मास का बंधन कतई आड़े नहीं आएगा. मंदिर निर्माण ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के मुताबिक़ चातुर्मास से सिर्फ विवाह जैसे मांगलिक काम नहीं होते, जबकि पूजा -अर्चना व मंदिर का शिलान्यास हो सकता है. राम मंदिर निर्माण की शुरुआत में चातुर्मास कोई बंधन नहीं है.

उनके मुताबिक़ सभी राम भक्तों की इच्छा है कि मंदिर का निर्माण जल्द शुरू हो और इसका औपचारिक शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हो. लोगों की इन इच्छाओं के मद्देनज़र ही अठारह जुलाई को ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में सहमति बनाकर शिलान्यास कार्यक्रम की तारीख तय की जा सकती है और साथ ही पीएम मोदी समेत अन्य मेहमानों की सूची भी तैयार हो सकती है.

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का कहना है कि पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने में अहम भूमिका अदा की है. ऐसे में अगर वह रामलला के मंदिर निर्माण के शिलान्यास में शामिल होंगे तो प्रभु राम उनका और कल्याण करेंगे. उनके मुताबिक़ मंदिर के लिए पत्थर तराशने व दूसरे काम ज़ोर शोर से चल रहे हैं. औपचारिक शिलान्यास के बाद इसमें और तेजी आएगी. उनका कहना है कि जो भी कार्यक्रम होंगे, वह सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन के मुताबिक़ होंगे और साथ ही शिलान्यास के बाद प्रभु राम चमत्कार कर देश और दुनिया से कोरोना की महामारी को पूरी तरह ख़त्म कर देंगे.

स्वामी वासुदेवानंद के इस बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिसमे यह कयास लगाए जा रहे थे कि चातुर्मास में शुभ काम होने की बंदिशों के चलते अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत अब चार महीने के लिए लटक सकती है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि मंदिर का शिलान्यास सावन महीने के दूसरे पक्ष में किसी सोमवार या फिर छुट्टी के दिन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विकास दुबे का खास साथी दयाशंकर मुठभेड़ में गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
श्रीनगर: IAS की बदसलूकी पर भड़की PDP, JKAS ने किया 'पेन-डाउन' हड़ताल का आह्वान
श्रीनगर: महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर J&K में हड़ताल, भड़की PDP
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget