एक्सप्लोरर

नोटबंदी पर बोले गुजरात के सीएम, 'PM के साहसिक कदम का पूरे देश को मिलेगा लाभ'

वाराणसी: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के साहसिक कदम का पूरे देश को लाभ मिलेगा और भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया को दिशा देने वाली होगी. यहां एक कार्यक्रम में रूपानी ने कहा कि केंद्र में दस सालों तक भ्रष्टाचार का बोलबाला रहने के बाद अब पूरा देश बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा है और अच्छाई व ईमानदारी के उद्भव का नया दशक आ गया है.

रूपानी ने नोटबंदी पर कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार व कालेधन से मुक्ति दिलाने के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया है, उसमें बड़े लोगों का कालाधन निकलेगा. साथ ही जनता भी इस अभियान में सहयोग कर रही है और इसका अच्छा परिणाम मिलेगा.

नोटबंदी पर बोले गुजरात के सीएम, 'PM के साहसिक कदम का पूरे देश को मिलेगा लाभ

वाराणसी को आधुनिक नगर बनाने का PM का संकल्प

उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीते, तब से वाराणसी और गुजरात का संबंध और प्रगाढ़ हो गया है, जिस प्रकार मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में विकास की पराकाष्ठा दिखी, उसी प्रकार प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए वह काशी के विकास की भी चरम सीमा देखना चाहते हैं. इस आध्यात्मिक नगरी की ऐतिहासिक व पौराणिक विरासत को बनाए रखते हुए इसे आधुनिक नगर बनाने का उनका संकल्प है.

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने वाराणसी के अस्सी घाट पर दो दिवसीय सदाकाल गुजरात उत्सव का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इस मौसम में पहली बार ठण्ड का अनुभव वाराणसी में हुआ, जो बहुत ही अच्छा लगा.

'सदाकाल गुजरात' उत्सव में शामिल होने आए विजय रुपानी ने कहा कि यह हमारी परंपरा है कि जिन बड़े-बड़े शहरो में गुजरात के लोग रहते हैं, उनके लिए हमारे यहां एनआरजी डिपार्टमेंट है. जिसके माध्यम से ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं. इससे पहले यह कार्यक्रम कोलकाता, बैंगलोर में आयोजित किया गया.

इसके पूर्व रूपानी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी प्रदीप सिंह जाडेजा के साथ गंगा पूजन किया. जाडेजा ने दिन में अस्सी घाट पर ही गुजरात प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सुबह-सबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget