एक्सप्लोरर

भारत बंद का समर्थन: मायावती की राजनीतिक विवशता या दलितों के लिए चिन्ता

मायावती जब उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब उन्होंने खुद ही एससी/एसटी कानून के दुरूपयोग या निर्दोषों को झूठा फंसाने से बचाव की पहल की थी. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि वह बंद का समर्थन करती हैं. हालांकि उन्होंने हिंसा की निन्दा की और इसके लिए असामाजिक तत्वों को दोषी ठहराया.

लखनऊ: हाल ही एससी/एसटी एक्ट को लेकर भारत बंद हुआ. बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने भी इस बंद का समर्थन किया था. हालांकि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने इस कानून के दुरूपयोग को रोकने की पहल की थी. अब सवाल ये उठने लगे हैं कि भारत बंद का समर्थन करना मायावती की राजनीतिक विवशता थी या दलितों के लिए चिन्ता.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश के जरिए एससी—एसटी कानून को कथित तौर पर कमजोर किए जाने के विरोध में भारत बंद किया गया था. मायावती जब उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब उन्होंने खुद ही इस कानून के दुरूपयोग या निर्दोषों को झूठा फंसाने से बचाव की पहल की थी. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि वह बंद का समर्थन करती हैं. हालांकि उन्होंने हिंसा की निन्दा की और इसके लिए असामाजिक तत्वों को दोषी ठहराया.

विभिन्न दलित संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए बंद का आह्वान किया था. कोर्ट ने 20 मार्च को कानून में अग्रिम जमानत का प्रावधान जोड़ा और निर्देश दिया कि एससी—एसटी कानून के तहत दायर किसी शिकायत पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी. मायावती ने 2007 में मुख्यमंत्री रहते दो आदेश जारी किए थे जो इस कानून के दुरूपयोग या किसी निर्दोष को झूठा फंसाने के खिलाफ बचाव से संबंधित थे.

उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव प्रशांत कुमार की ओर से 29 अक्तूबर 2007 को जारी आदेश में कहा गया था कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों पर संज्ञान लें और प्राथमिकता के आधार पर जांच कराएं वह सुनिश्चित करें कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों में त्वरित न्याय मिले. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि किसी निर्दोष का उत्पीडन ना होने पाये,

आदेश में कहा गया कि अगर जांच में पाया गया कि कोई फर्जी मामला बनाया गया है तो भारतीय दंड संहिता की धारा 182 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. तत्कालीन मुख्य सचिव की ओर से जारी दोनों आदेशों में स्पष्ट कहा गया था कि केवल शिकायत के आधार पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए लेकिन जब आरंभिक जांच में आरोपी प्रथम दृष्टया दोषी नजर आये तो ही गिरफ्तारी की जानी चाहिए.

यह आदेश मायावती के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ समय बाद ही जारी किया गया था. आदेश में साफ कहा गया था कि हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराध ही उक्त कानून के तहत दर्ज किये जायें. अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों से संबद्ध कम गंभीर अपराध आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत लिए जाएं.

आदेश के मुताबिक एससी—एसटी एक्ट में बलात्कार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तभी शुरू करनी चाहिए जब मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हो जाए और प्रथम दृष्टया आरोप सही लगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget