एक्सप्लोरर

राजभर के घर पर टमाटर, अंडे फेंकने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सरकारी आवास पर टमाटर और अंडे फेंके जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सरकारी आवास पर टमाटर और अंडे फेंके जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शराब पीने को लेकर राजभर द्वारा दिये गये कथित बयान के विरोध में कल लाल टोपी पहने कुछ युवकों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर टमाटर और अंडे फेंके तथा उनकी नेम प्लेट तोड़ डाली थी.

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में अमित यादव और प्रमिल यादव नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले का मुकदमा गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराया गया है.

मालूम हो कि प्रदेश के काबीना मंत्री राजभर ने गत 27 अप्रैल को वाराणसी में कथित तौर पर कहा था,‘‘सबसे ज्यादा इल्जाम राजभरों पर लगता है लेकिन ज्यादातर शराब तो यादव और राजपूत पीते हैं. यह उनका पुश्तैनी धंधा है.‘‘

राजभर ने शराबबंदी की जरूरत बताते हुए कहा था कि शराब का दुष्परिणाम केवल वही मां, बहू और बेटी ही समझती हैं, जिनके अपने लोग शराब पीकर घर लौटते हैं.

सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट कर कहा था,‘‘केवल शराब ही क्यों, गांजा-चिलम, ताड़ी, तम्बाकू, चरस, अफीम की पुड़िया और अहंकार के खिलाफ भी आंदोलन होने चाहिए...ये नशे भी तो आजकल खूब चल रहे हैं. नशा तो लोग करते हैं, कोई जाति नहीं करती.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget